फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rs 15 lakh recovered from a truck driver in sirmour

ट्रक चालक से 15 लाख रुपये की नकदी बरामद, पुलिस कर रही मामले की जांच

Mon, 16 Oct 2017 12:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सराहां (सिरमौर) Updated Mon, 16 Oct 2017 12:20 PM IST
विज्ञापन
rs 15 lakh recovered from a truck driver in sirmour
सिरमौर पुलिस ने ट्रक चालक से करीब 15 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। इतनी बड़ी रकम लेकर वह कहां जा रहा था और यह नकदी कहां से लेकर आया। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। इस बारे में आयकर अधिकारियों को भी सूचित किया गया है। 
विज्ञापन


ट्रक चालक का कहना है कि यह राशि एक मशरूम फैक्ट्री की है, लेकिन पुलिस इसकी वेरिफिकेशन कर रही है। चुनाव की घोषणा के बाद पुलिस चौकस हो गई है। पैसों के लेन-देन पर नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


पच्छाद के समीप ठाकुरद्वारा में पुलिस ने ट्रक को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान चालक से 15 लाख 12 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई। 
चालक ट्रक लेकर चंडीगढ़ की तरफ से आ रहा था। पुलिस ने तमाम नकदी को पुलिस थाना में सीज कर दिया है।

कैश में लेनदेन पर उठ रहे सवाल

rs 15 lakh recovered from a truck driver in sirmour

आयकर विभाग को इसकी सूचना दी गई है। प्राथमिक जांच में चालक सुरेंद्र कुमार निवासी पंजाहल ने पुलिस को बताया है कि यह नकदी रकम जामन की सेर में चल रही एक मशरूम फैक्ट्री की है। मशरूम की यह रकम वह चंडीगढ़ से लेकर आया था लेकिन सवाल यह है कि चेक से लेनदेन की बजाय कैश में क्यों किया गया। 

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर नाकेबंदी की गई है। आयकर विभाग को सूचित किया गया है। फिलहाल, बरामद हुई तमाम राशि थाना में सीज की गई है। डीएसपी मीनाक्षी भारद्वाज ने कहा कि पुलिस ने थाना प्रभारी पच्छाद वीरु अहमद के नेतृत्व में नकदी को कब्जे में लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed