मुंह में नकाब, हाथों में पिस्टल और फिर बड़ी लूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंगल-आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर स्थित जवाहर मार्केट एवं एमपी कोठी क्षेत्र के दो शराब ठेकों पर तीन नकाबपोश लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है।
नकाबपोश लूटेरे पिस्टल की नोक पर हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गए हैं। प्रदेश में सबसे शांतमय शहर के तौर पर पहचाने जाने वाले नंगल शहर पर भी आपराधिक तत्वों की काली नजर पड़ गई है।
इसके चलते कभी बैंक से पैसे निकलवा कर अपने घर जा रहे लोग लुटेरों की लूट का शिकार हो रहे हैं तो कभी चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर बड़े आराम से नौ दो ग्यारह हो रहे हैं।
वहीं अब मामला तीन बाईक सवार नकाबपोश लुटेरों ने रिवालवर की नोक को दो शराब ठेकों पर लूट करने का है। बीती देर रात शराब ठेके जवाहर मार्केट में तीन बाईक सवार युवक आते हैं, जिन्होंने नीले रंग के कपड़ों से मुंह ढके हुए थे और शराब ठेके पर बैठे व्यक्तियों को रिवालवर दिखाकर 20 हजार की नगदी लूट कर फरार हो जाते हैं।
दस मिनट में दोनों शराब के ठेकों में हुई लूटपाट
वहीं कुछ मिनटों के बाद तीनों लुटेरे एमपी कोठी क्षेत्र के एक अन्य ठेके से भी इसी तरह 25 हजार की नगदी एवं चार बीयर की बोतलें लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद से शहर में दहशत का महौल पाया जा रहा है।
शराब ठेकों पर काम करने वाले राम देव, बंके लाल एवं किशन कुमार ने बताया की लुटेरे अप्लाईड फार पल्सर बाईक पर सवार हो कर आए थे और इस लूट के दौरान उनसे मारपीट भी की गई।
घटना के उपरांत मौके पर पहुंचे एएसआई बलवीर सिंह ने कहा कि दोनों ठेकों पर तैनात कर्मचारियों के ब्यान दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए नाकेबंदी की गई है और जल्द ही आरोपी पुसिल की गिरफ्त में होंगे।