फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery and murder in solan maa durga temple.

डंडों से पीट-पीटकर मार डाला साधू फिर लूटा मंदिर

Sun, 22 Mar 2015 07:16 PM IST
Updated Sun, 22 Mar 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
robbery and murder in solan maa durga temple.

दूसरे नवरात्र की अल सुबह तीन बजे लुटेरों ने शिमला-सोलन की सीमा पर शालाघाट दुर्गा मंदिर में साधू की हत्या के बाद लूट की वारदात को अंजाम दिया। मामला हिमाचल के सोलन जिले का है। शातिरों ने दूसरे महंत को मारपीट के बाद बंधक बनाकर साथ लगते कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद मंदिर से करीब 25 हजार नगद, दो एलईडी, चार स्मार्ट फोन और दानपात्र में पड़ी अन्य राशि लेकर फरार हो गए।

विज्ञापन


लूटपाट का पता रविवार सुबह उस समय लगा जब मंदिर में एक श्रद्धालु नवरात्र के चलते माता के दर्शन को पहुंचा। उसने साधू को लथपथ मरा हुआ पाया। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर साधू का शव कब्जे में ले लिया और बंधक दूसरे महंत को छुड़ाया।

विज्ञापन

दूसरे महंत को कमरे में बंधक बनाकर पीटा

robbery and murder in solan maa durga temple.

पुलिस ने धारा 302, 396, 460, 342 के तहत मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार घटना रविवार तड़के 3.00 बजे के आसपास की है। शालाघाट के समीप निहाली नाली स्थित दुर्गा माता मंदिर में दो साधू सो रहे थे। लुटेरे मंदिर में दाखिल हुए। चोरी का पता लगने पर जब साधू मनोज गिरि ने उन्हें रोकना चाहा तो डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

दूसरे कमरे में सो रहे महंत उदय चेतन गिरि को कमरे में बंधक बनाकर पीटा। सोलन के डीएसपी अमित शर्मा ने बताया कि घटना देर रात की है। बंधक बनाए महंत के बयान के अनुसार पांच लुटेरे मंदिर में घुसे थे। शातिरों ने डंडे से मनोज गिरि की हत्या कर दी। मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed