फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   robbery! 20 lakh rupee stolen from ATM

सोती रही खाकी! 22 लाख चुराकर फरार

Sun, 11 May 2014 08:37 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गगल
ब्यूरो/ अमर उजाला, गगल Updated Sun, 11 May 2014 08:37 PM IST
विज्ञापन
robbery! 20 lakh rupee stolen from ATM

कांगड़ा के गगल में चोरों ने दो एटीएम काटकर करीब साढ़े बाइस लाख रुपये पर हाथ साफ कर लिए। गैस कटर से दोनों एटीएम काटे गए हैं। पीएनबी गगल के एटीएम से करीब बीस लाख चोरी किए गए हैं जबकि केसीसी बैंक के एटीएम को काट चोर दो लाख 46 हजार रुपये उड़ा ले गए।

विज्ञापन


पीएनबी गगल के एटीएम की फुटेज में चोर ने मुखौटा लगा रखा था। एक व्यक्ति अंदर घुसा। कैमरे पर भी गैस से स्प्रे की गई है। इससे तस्वीर धुंधली पड़ गई है। चोर को पहचानना मुश्किल हो सकता है।
विज्ञापन


पुलिस चौकी के नजदीक वारदात से सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस ने बैंक प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

मुहं पर मास्क पहन रखा था

robbery! 20 lakh rupee stolen from ATM

चोरों ने कटर से पहले शटर को काटा था। आराम से अंदर घुसे और एटीएम को भी काट डाला। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक ही व्यक्ति एटीएम तक पहुंचा था। चोर ने मुंह पर मुखौटा पहना हुआ था।

कैमरे की फुटेज से यह खुलासा हुआ है कि चोर ने पहले कैमरे पर भी स्प्रे किया था। चोर ने 3 बजकर 1 मिनट पर कैमरे पर स्प्रे किया। 3 बजकर 8 मिनट पर चोर एटीएम से निकल गया था।

उधर, पीएनबी गगल के बैंक प्रबंधक एसके भट्टू ने कहा कि पुलिस ने चोरी की शिकायत दर्ज करवा दी है। कैमरे की फुटेज से चोर की पहचान की जा रही है। उधर, एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

महज 100 मीटर दूर है पुलिस चौकी

robbery! 20 lakh rupee stolen from ATM

शहर के बीचोंबीच एटीएम में चोरी की वारदात होती रही, और खाकी सोती रही। पुलिस चौकी महज 100 मीटर दूर थी। चोरी की हल्की सी आहट भी पुलिस के कान तक नहीं पहुंची। इसे शातिर की चुस्ती कह सकते हैं और पुलिस की सुस्ती।

शातिर सन्नाटे को चीरता हुआ आया और लाखों उड़ा ले गया। यहां सवाल यह भी उठ रहा है कि पुलिस चौकी के नजदीक इस तरह की वारदात हो गई तो ग्रामीण इलाकों में लोगों की संपत्ति का रखवाला कौन।

पुलिस दावा कर रही है कि पुलिस रात को गश्त करती है। इन दावों की अकेले चोर ने हवा निकाल दी। अगर पुलिस मुस्तैद होती तो शायद चोरी न होती।

विज्ञापन

केवल पीएनबी के एटीएम निशाने पर

robbery! 20 lakh rupee stolen from ATM

पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम चोरों के निशाने पर हैं। तीन माह के अंतराल में ही इंदौरा के बाद चोरों ने गगल स्थित एटीएम को काटकर बड़ी लूट को अंजाम दिया है। इंदौरा में चोरों ने पीएनबी के एटीएम को गैस काटर से काटकर 19 लाख 47 हजार रुपये चोरी किए थे।

सीसीटीवी फुटेज से चार से पांच चोरों को देखा गया था। इंदौरा में चोरों ने 23 फरवरी 2014 को एटीएम से लाखों चुराए थे। अभी तक चोर पीएनबी के एटीएम से ही चोरी करने में सफल रहे हैं।

चोरी की वारदातों के चलते पीएनबी ने ग्रामीण इलाकों में एटीएम बंद रखने का फैसला लिया था मगर चोर शटर को काटकर ही एटीएम से पैसा ले जा रहे हैं। एएसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस चोरों का पता लगा रही है। जल्द ही चोरों को हिरासत में लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed