फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   riot over grassland at chamba, 11 injured.

हिमाचल: चरागाह को लेकर दो गुटों में खूनी संघर्ष, चार महिलाओं समेत 11 घायल

Thu, 09 Jun 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 09 Jun 2016 12:02 AM IST
riot over grassland at chamba, 11 injured.
घटना में चार महिलाएं भी घायल हुई हैं। महिलाओं के बाजू, टांग व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के चंबा में सिल्लाघ्राट के मेंगल गांव में चरागाह को लेकर गुज्जर समुदाय व स्थानीय लोगों के बीच में खूनी झड़प हो गई। बुधवार को सुबह नौ बजे मेंगल गांव का मनोहर पुत्र भिंद्रो अपने मवेशियों को चराने के लिए चरागाह में गया।



उसी दौरान वहां पर मौजूद गुज्जर समुदाय के लोगों ने पत्थरों व लाठियों से उस पर धावा बोल दिया। मनोहर की चीख सुनकर वहां पर बाकी गांव वाले भी पहुंच गए, लेकिन गुज्जर समुदाय के लोगों ने किसी भी ग्रामीणों को नहीं बख्शा।


इस घटना में चार महिलाएं भी घायल हुई हैं। महिलाओं के बाजू, टांग व सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की सहायता से क्षेत्रीय अस्पताल चंबा लाया गया। जहां पर तैनात डॉक्टर द्वारा घायलों का उपचार किया गया।

विज्ञापन

कुछेक घायलों की हालत गंभीर, जान से मारने की धमकी

riot over grassland at chamba, 11 injured.
कुछ घायलों की हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

कुछ घायलों की हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों की पहचान केहर सिंह पुत्र भक्त राम, कर्मू पुत्र बलदेव, मनोहर पुत्र भिंद्रो, बली राम पुत्र निधिया राम, जर्म सिंह पुत्र ज्ञानू, टेक सिंह पुत्र भक्त राम, देश राज पुत्र बलदेव, कैलाशो पत्नी देसो, वीना पत्नी कर्मो, जगदेई पत्नी बली राम और सीमा देवी पत्नी केहर सिंह सभी निवासी गांव मेंगल डाकघर सिल्लाघ्राट के रूप में हुई है।

घायलों का कहना है कि चारागाही भूमि सरकारी है। इसके उपर गुज्जर समुदाय के लोग अपना हक जमाने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही ग्रामीणों को धमकी दी गई कि अगर वे दोबारा चारागाह में आए तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।

पुलिस ने दर्ज किया केस, जल्द होगी गिरफ्तारी

riot over grassland at chamba, 11 injured.
डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना की सही जानकारी हासिल करने के लिये पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद शर्मा ने बताया कि बुधवार को लड़ाई झगड़े में घायल हुए दर्जन के करीब लोगों को ईलाज के लिये क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में लाया गया। इनमें चार महिलाएं भी शामिल थी। कई लोगों के सिर पर गहरी चोटे लगी हैं जिनका एक्सरे करवाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस प्रशासन को भी दे दी गई।

डीएसपी चंबा वीर बहादुर सिंह ने बताया कि सिल्लाघ्राट में दो गुटों के बीच में खूनी झड़प का मामला सामने आया है। घटना की सही जानकारी हासिल करने के लिये पुलिस की टीम को मौके पर भेजा गया है। गुनहगारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed