{"_id":"57f338eb4f1c1bc332270101","slug":"riot-at-hpu-befor-naac-team-inspection","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू में पथराव के बीच नैक टीम का स्वागत, कई छात्रों के सिर फूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एचपीयू में पथराव के बीच नैक टीम का स्वागत, कई छात्रों के सिर फूटे
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नैक की टीम के एचपीयू पहुंचने से ठीक पहले विवि परिसर में फिर छात्र संगठनों के नेताओं के बीच खूनी झड़प हो गई। पुलिस की मौजूदगी में काफी देर तक पथराव भी हुआ जिसमें कई छात्र नेताओं के सिर फूट गए। हिंसा यहीं नहीं रुकी और दोपहर बाद फिर मारपीट हो गई।
विज्ञापन
पथराव में एबीवीपी के तीन कार्यकर्ताओं के सिर फट गए हैं। वीसी कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर हुई इस घटना से पुलिस व्यवस्था की भी पोल खुल गई। इस घटना के बाद पुलिस के आलाधिकारी खुद मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में किया। हिंसा में शामिल 13 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
वहीं, पांच साल के अंतराल के बाद विश्वविद्यालय की ग्रेडिंग करने को सोमवार सुबह करीब नौ बजे के तय समय पर नैक की ग्यारह सदस्यीय टीम चेयरमैन इंद्रवर्धन त्रिवेदी कुलपति मोहन लाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी उदयपुर की अगुवाई में विवि पहुंची। यहां कुलपति कार्यालय के बाहर वीसी प्रो. एडीएन वाजपेयी, प्रति कुलपति प्रो. राजिंद्र सिंह चौहान सहित समस्त अधिकारियों ने टीम का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन
यहां कमेटी रूम में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग स्वायत संस्था की राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद् (नैक) की टीम को विवि के कुलपति प्रो. एडीएन वाजपेयी ने विश्वविद्यालय की सभी गतिविधियों के बारे में विस्तृत ब्यौरा सामने रखा। उन्होंने पिछले पांच वर्षों में विवि में आदमिक माहौल में सुधार, शोध और अनुसंधान सहित अन्य अकादमिक और प्रशासनिक स्तर पर उठाए गए महत्वपूर्ण कदमों और इसके सामने आए परिणामों के बारे में बात रखी। इन पांच सालों के कार्यकाल में छात्र और शिक्षा व यूनिवर्सिटी हित में किए कार्यों के मद्देनजर वर्तमान शैक्षणिक ग्रेड से बेहतरीन ग्रेड प्रदान करने के लिए नैक टीम के समक्ष प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
सुबह 9:15 से लेकर 10:45 मिनट तक लगातार कमेटी रूम में अधिकारियों और अधिष्ठाताओं के साथ टीम की बैठक चली। इसमें विवि की इंटरनल क्वालिटी एशोयरेंस सेल (आईक्यूएसी ) के सदस्य सचिव और व अधिष्ठाता कॉलेज विकास परिषद व शिक्षक मामले प्रो. एमएस चौहान ने विवि में शिक्षा में गुणात्मक सुधार को लेकर उठाए कदमों और सेल की गतिविधियों का विस्तृत ब्यौरा टीम के समक्ष रखा।
नैक टीम के दौरे पर तो पर पूरा प्रदेश एक होता है, फिर ये लड़ाई क्यों- प्रो. त्रिवेदी
विवि की ग्रेडिंग को परिसर पहुंची नैक टीम के चैयरमैन प्रो. इंद्रवर्धन त्रिवेदी भी परिसर में बने तनावपूर्ण और हिंसक माहौल पर चिंतित नजर आए। उन्होंने भी साफ कहा कि नैक की टीम के आने पर तो, पूरा प्रदेश एक हो जाता है, यहां यह लड़ाई क्यों। उनके इन शब्दों से साफ है कि वे परिसर में शनिवार रात से लेकर एक के बाद हो रही हिंसक और खूनी संघर्ष की छात्र संगठनों की घटनाओं से अनजान नहीं है।
विवि का निरीक्षण शुरू किया, तय समय सीमा के मुताबिक टीम सदस्यों ने विभागों की सुविधाओं और शोध संबंधित कार्यों को भी जांचा परखा, मगर बाहर परिसर में पुलिस क्यूआरटी, चप्पे चप्पे पर तैनात पुलिस जवानों से उन्हें साफ स्थिति का आभास हो ही रहा था। पुस्तकालय का निरीक्षण करने के बाद बाहर निकले नैक टीम के चेयरमैन ने विवि के दौरे और निरीक्षण से संबंधित कुछ भी कहने से इंकार किया, मगर मौजूदा परिसर के माहौल पर उन्होंने ये शब्द जरूर बोले। पुस्तकालय के बाहर रास्ते में बैठी छात्राओं से चैयरमैन प्रो. इंद्रवर्धन त्रिवेदी और अन्य सदस्यों ने पूछा कि आपकी कक्षाएं नहीं हो रही, तो छात्राओं ने जवाब दिया कि लंच ब्रैक चल रहा है।
प्रो. त्रिवेदी ने परिसर में बने तनावपूर्ण माहौल में अपने को ढालने का दोपहर बाद तक प्रयास जरूर किया। दोपहर बाद करीब तीन बजे परिसर के विभागों में जाने को बाकी सदस्य गाड़ी में निकले। बावजूद इसके चेयरमैन और दो अन्य सदस्य कुलपति कार्यालय से लेकर एबीवीपी के प्रदर्शन के समाप्त होने पर पैदल ही पुस्तकालय के बाहर मुख्य सड़क से कुछ दूर तक चले। पुलिस और क्यूआरटी जवानों की मौजूदगी में वे यहां पुस्तकालय के बाहर खड़े छात्रों का चेयरमैन ने बाकायदा हाथ हिलाकर अभिवादन किया।
यही नहीं वे उन्होंने ऊपर खड़े कुछ छात्रों को दूर से ही कहा कि मैं जाऊं विभागों में निरीक्षण को.., बस लड़ाई मत करना। उसके बाद वे आर्टस ब्लॉक और अन्य विभागों में निरीक्षण के लिए निकल गए। अब वे इस हिंसा और तनाव के बने माहौल को किस तरह से लेते है, उनकी टीम कैसे लेती है, यह टीम चेयरमैन की अंतिम रोज होने वाली पत्रकारों से बात में ही स्थिति साफ हो सकेगी, इसका ग्रडिंग पर असर पड़ेगा या नहीं इस बारे फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता, मगर इतना जरूर है कि यह पहला मौका है कि परिसर में नैक टीम के दौरे के दौरान इस तरह की बड़ी हिंसा और झड़पों और पत्थराव की घटनाएं हुई।
एडीजीपी भी अधिकारियों के साथ डटे रहे परिसर में
पुलिस विभाग के एडीजीपी एपी सिद्धकी सुबह साढ़े आठ बजे से ही परिसर में सुरक्षा इंतजाम करने और उसका बारिकी से निरीक्षण करने के लिए अपने अधिकारियों की टीम के साथ मुस्तैद रहे। नैक टीम की सुरक्षा और परिसर में बिगड़े हालात को काबू करने के लिए पुलिस कई आलाधिकारी पूरा दिन परिसर में घूम कर सुरक्षा व्यवस्था और हर छात्र की हरकत पर नजर रखे रहे। एडीजीपी एपी सिद्धकी के अलावा आईजी लॉ एंड आर्डर साऊथ रेंज जाहुर जेदी, डीआईजी क्राइम व सीआईडी दलजीत सिंह ठाकुर, के अलावा एसपी शिमला डीडब्लू नेगी, विरेंद्र शर्मा, एएसपी भजन नेगी सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।