{"_id":"5a1048434f1c1b69678bc78d","slug":"revenue-officer-caught-red-handed-in-bribery-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के कागजात बनाने की एवज में पटवारी ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन के कागजात बनाने की एवज में पटवारी ने मांगी रिश्वत, विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, धर्मशाला
Updated Sun, 19 Nov 2017 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेट विजिलेंस और एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने जयसिंहपुर तहसील के पटवार सर्कल संघोल में एक पटवारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। विजिलेंस विभाग ने आरोपी पटवारी को गिरफ्तार कर विजिलेंस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग नॉर्थ रेंज धर्मशाला के एसपी विमल गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है। एसपी ने बताया कि तहसील जयसिंहपुर के गांव संघोल निवासी मंजू कुमार पुत्र दिलीप ने विजिलेंस ब्यूरो के पास लिखित शिकायत की थी।
विज्ञापन
शिकायत में कहा था कि पटवार सर्कल संघोल में कार्यरत पटवारी अश्विनी कुमार उससे जयसिंहपुर में एक बैंक से कर्ज लेने के लिए बैंक में गिरवी रखे जाने वाली जमीन के कागजात बनाने की एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर विजिलेंस ब्यूरो के इंस्पेक्टर नीरज कुमार, रणधीर सिंह, सब इंस्पेक्टर देशराज और तुलसी राम की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को संघोल में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। एसपी विमल गुप्ता ने बताया कि आरोपी पटवारी को रविवार को धर्मशाला में विशेष न्यायाधीश की अदालत में पेश किया जाएगा।