फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with minor child at kalaamb.

हैवानियत! 10 महीने की बच्ची से किया रेप

Fri, 17 Oct 2014 02:40 PM IST
Updated Fri, 17 Oct 2014 02:40 PM IST
विज्ञापन
rape with minor child at kalaamb.

पड़ोस में रहने वाले युवक ने दस महीने की मासूम के साथ दुराचार कर दिया। मामला हिमाचल के जिला सोलन के कालाअंब का है। यहां एक प्रवासी मजदूर ने हैवानियत की सारी हदें लांघ दी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला वीरवार का है। यहां के खैरी गांव में एक प्रवासी महिला अपने घर के बाहर कपड़े धो रही थी। इसकी दस महीने की बच्ची अंदर कमरे में ही सोई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक अन्य प्रवासी युवक उत्तम कुमार चुपचाप यहां आया।
विज्ञापन


यह कमरे में गया और बच्ची को उठाकर ले गया। पुलिस के अनुसार काफी देर बाद जब बच्ची के रोने की आवाज आई तो इसकी मां कमरे में गई। लेकिन बच्ची यहां नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेप कर हुआ फरार, गिरफ्तार

rape with minor child at kalaamb.

महिला बच्ची की तलाश में पड़ोस में गई। यहां देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी है। यह देखकर महिला दंग रह गई। इसने तुरंत इसकी जानकारी अपने पति को दी। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि बच्ची का मे‌डिकल करवाया जा रहा है। वहीं, आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि ये मौके से फरार हो गया था।

मगर छापेमारी के दौरान इसे दबोच लिया गया। इससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed