{"_id":"56fc991e4f1c1be27bf009e6","slug":"rape-with-girl-at-mandi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहोश कर नाबालिग के साथ किया रेप, आरोपी फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेहोश कर नाबालिग के साथ किया रेप, आरोपी फरार
ब्यूरो/अमर उजाला, पधर (मंडी)
Updated Fri, 01 Apr 2016 08:52 AM IST
विज्ञापन
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपी घटना को अंजाम देने के उपरांत फरार हो गया है।
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी में चौहारघाटी के कथोग निवासी एक युवक ने पंद्रह वर्षीय नाबालिग युवती को अपनी हवस का शिकार बना डाला। अपनी बहन के घर कथोग आई धरमेहड़ गांव की एक नाबालिग को आरोपी ने पधर में अपनी जान पहचान की एक महिला के घर लाकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की निवासी धरमेहड़ ग्राम पंचायत तरस्वाण गत 22 मार्च से कथोग में अपनी बड़ी बहन के घर आई थी। 27 मार्च रात्रि को आरोपी ने इसे पधर में अपनी जान पहचान की एक महिला के घर बुलाया और उससे दुराचार कर डाला। पीड़ित लड़की ने घटना के बाद पुलिस थाना पधर जाकर आपबीती पुलिस को सुनाई।
विज्ञापन
पुलिस ने आईपीसी की धारा 363, 366, 376, 342, 506 पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि बीती 27 मार्च शाम को आरोपी चंद्रमणि पुत्र ज्ञान चंद निवासी कथोग उसकी बहन के घर आया। इस दौरान घर के अन्य सदस्य बाहर काम पर थे।
विज्ञापन
आरोपी ने एक चविंगम उसे खाने को दी और रुमाल सुंघाया। इससे वह पूरी तरह बेहोशी की हालत में हो गई। होश में आने के बाद लड़की ने अपने आप को पधर में किसी अज्ञात के घर में पाया। पुलिस ने पीड़िता के बयान कलमबद्ध कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि आरोपी घटना को अंजाम देने के उपरांत फरार हो गया है। इसकी धरपकड़ के लिए पुलिस संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है। शीघ्र आरोपी को दबोचा जाएगा।