फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with girl at chamba.

भाई ने किया रेप, पुलिस की भी शर्मनाक करतूत

Tue, 27 Jan 2015 09:18 PM IST
Updated Tue, 27 Jan 2015 09:18 PM IST
विज्ञापन
rape with girl at chamba.

मैं तो उसे बड़ा भाई मानती थी। मगर उसने मुझे अपने घर बुलाकर मेरे साथ गलत काम किया। उसे अब कड़ी सजा मिलनी चाहिए। 14 साल की मासूम का यह दर्द पुलिस अधीक्षक के सामने झलक रहा था।

विज्ञापन


अपने ही भाई के खिलाफ केस दर्ज करवाने आई इस मासूम की शिकायत सुनने के बाद एसपी ने भी केस दर्ज करने के आदेश दे दिए। मामला हिमाचल के जिला चंबा का है। एसपी ऑफिस पहुंची मासूम ने कहा कि रियाज को मैं अपना भाई मानती थी और जब उसने मुझे चाची के बुलाने की बात कही तो मैं उसके घर के अंदर गई।
विज्ञापन


लेकिन मुझे मालूम नहीं था कि वो मेरे साथ ऐसा करेगा। रियाज को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ये है पूरा मामला

rape with girl at chamba.

यह मामला चंबा के किहार का है। पहले तो 14 साल की किशोरी के साथ उसके ही चचेरे भाई ने पहले दुष्कर्म किया और जब मामला थाने तक पहुंचा तो दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया।

आखिरकार थक हारकर परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और शिकायत की। अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी हुए आदेशों के बाद किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

अपराध को अंजाम देने वाला आरोपी युवक कालेज का छात्र है। आरोपी की पहचान रियाज पुत्र याकूब मोहम्मद के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की कड़ी पड़ताल करेगी और आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

नाबालिग से किया दुष्कर्म

rape with girl at chamba.

पीड़ित ने बताया कि 23 जनवरी दोपहर करीब 12 बजे जब वह अपने घर से नानी के घर जा रही थी। तो रास्ते में उसे याकूब ने अपने घर के पास रोक लिया। याकूब ने पीड़ित को बताया कि उसकी मां उसे बुला रही है और वह नाबालिग को अपने घर की दूसरी मंजिल में ले गया।

जहां उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के चंगुल से छूटने के बाद पीड़ित नानी के घर पहुंची और उसने सारी बात नानी को बताई। पीड़ित के पिता ने बताया कि दुष्कर्म की बात सामने आने पर वे अपनी बेटी को लेकर किहार थाना चले गए।

लेकिन दूसरे पक्ष ने दबाव बनाकर थाने में उनसे जबरन समझौता करवा लिया और प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई। पीड़ित व अन्य रिश्तेदारों ने इस मामले को पुलिस अधीक्षक के समक्ष उठाने की बात कही। जिसके बाद सभी परिजन मंगलवार को चंबा पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed