15 साल की नाबालिग से रेप, आठ दिन तक रही गायब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगवा कर 15 साल की एक नाबालिग के साथ युवक ने दुराचार कर दिया। आठ दिन तक इसे गायब रखा। आखिरकार पुलिस ने इसे पकड़ लिया है। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां हरोली विस क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग से दुराचार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नाबालिग पिछले आठ दिन से घर से लापता चल रही थी।
पुलिस ने नाबालिग को एक युवक के साथ होशियारपुर से पकड़ा है। आरोपी युवक की पहचान परमिंद्र निवासी होशियारपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार देर शाम युवक को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
मां बाप ने दी थी गुमशुदगी की शिकायत
जानकारी के अनुसार, हरोली विस क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने उसकी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट शनिवार देर शाम पुलिस में दर्ज करवाई थी। पिता ने बताया कि 30 अक्तूबर को उनकी बेटी दोपहर करीब 3:00 बजे घर से बाहर गई थी। आठ दिन तक बेटी को कोई अता-पता नहीं है। बेटी की तलाश के लिए उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों सहित पड़ोसियों से भी पूछताछ की।
लेकिन, उसका कोई पता नहीं चल पाया। पिता की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज होने के बाद रविवार सुबह होशियापुर बस स्टैंड के पास किशोरी और आरोपी युवक को पकड़ लिया गया। हरोली थाना प्रभारी विन्नी मिन्हास ने बताया कि दोनों का मेडिकल करवाया गया है। उन्होंने कहा नाबालिग का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खलाफ धारा 366 ए, 376 और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।