{"_id":"f62cdd0622ba4f11c00232d7c0086f5f","slug":"rape-vicitum-give-birth-to-a-baby-at-una-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप पीड़िता नाबालिग ने दिया बच्चे को जन्म, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 04 Nov 2014 07:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुराचार पीड़िता 15 साल की नाबालिग युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया, मगर इस बच्चे की मौत हो गई। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां पिछले हफ्ते एक नाबालिग ने एक बच्चे को जन्म दिया था।
विज्ञापन
इस नाबालिग को पड़ोसी ने ही अपनी हवस का शिकार बनाया था। पुलिस में दी शिकायत में युवती का कहना था कि आरोपी काफी समय से उसके साथ दुराचार कर रहा था। आरोपी नाबालिग को धमकाता था कि यदि ये बात किसी को बताई तो वो उसे जान से मार देगा।
विज्ञापन
इसी डर से युवती खामोश रही और आरोपी इसके साथ रेप करता रहा। एक दिन उसके पेट में दर्द हुआ जिसके बाद पता चला कि वह गर्भवती है। परिजन उसे डॉक्टरों के पास ले गए। साथ ही पुलिस में भी मुकदमा दर्ज करवा दिया।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते ही युवती ने एक बच्चे को जन्म दिया था मगर अब इसकी मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए बच्चे का डीएनए आरोपी के डीएनए से मिलाया जाएगा। पुलिस आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।