फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape in sirmour himachal

युवती से रेप, दोस्तों के सामने किया निर्वस्त्र

Thu, 25 Sep 2014 10:08 AM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 10:08 AM IST
विज्ञापन
rape in sirmour himachal

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के थाना क्षेत्र शिलाई की क्यारी गुंडाह पंचायत की एक दलित युवती ने अपने ही गांव के एक युवक पर दुराचार, गर्भपात करवाने और दोस्तों के समक्ष जंगल में निर्वस्त्र करने का सनसनीखेज मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 376, 354डी, 313 भारतीय दंड संहिता की धारा 3 अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही चारों आरोपी गिरफ्तार होंगे।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खाटनाधार की एक युवती ने बुधवार को शिलाई थाने में मामला दर्ज करवाया कि नवंबर 2013 से गुंडाह निवासी पृथ्वी सिंह ने उसके साथ 10 माह तक जबरन दुराचार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोस्तों के सामने किया निर्वस्‍त्र

rape in sirmour himachal

इस बीच जब वह गर्भवती हो गई तो युवक ने उसे जान से मारने की धमकी देकर एक निजी क्लीनिक से उसका पांच माह का गर्भपात करवा दिया।

इसी बीच 14 सितंबर को आरोपी ने अपने तीन अन्य दोस्तों बलबीर सिंह, तोता राम एवं गुमान सिंह निवासी गुंडाह के साथ जंगल में उसको पहले निर्वस्त्र किया और उससे दुराचार करने की कोशिश की।

दलित होने के कारण किया शादी से इंकार

rape in sirmour himachal

लेकिन युवती चंगुल से भागने में कामयाब रही। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसकी अस्मत लूटी। लेकिन दलित समुदाय से होने के कारण युवक ने शादी से इंकार कर दिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर नामजद आरोपी पृथ्वी सिंह और उसके तीन अन्य साथियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed