{"_id":"aa4bf026c40a92e8085dec8057298d5a","slug":"rape-case-in-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती से बलात्कार और फिर जान से मारने की धमकी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती से बलात्कार और फिर जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन
Updated Thu, 26 Mar 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश सोलन जिला की ग्राम पंचायत जाड़ली के गांव में 18 वर्षीय युवती के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परिजनों ने ने रिर्पोट दर्ज करवाई है।
पुलिस के अनुसार करीब एक माह पहले गांव के ही निवासी नानक चंद ने उसकी बेटी को बहला फुसला कर घर के नजदीक एक कमरे में उसके साथ बलात्कार किया। इसके बाद आरोपी ने उसे इस बात को किसी से न बताने की धमकी भी दी।
डरने की वजह से युवती ने कई दिनों तक यह बात किसी को नहीं बताई। मगर आखिरकार अपनी मां के पास उसने आप बीती सुनाई। इसके बाद महिला ने इसकी रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करवाई।
विज्ञापन
पुलिस ने व्यक्ति के खिलाफ धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सोलन प्रमोद चौहान ने बताया कि इस संदर्भ में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन