{"_id":"6b02020591d8d5fa910e5deb","slug":"the-dcp-inspected-the-sector-5-police-station-panchkula-news-c-87-1-pan1011-143967-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: डीसीपी ने सेक्टर-5 थाने का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: डीसीपी ने सेक्टर-5 थाने का किया निरीक्षण
विज्ञापन
पंचकूला। डीसीपी अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार शाम सेक्टर-5 थाना का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लंबित मामलों और शिकायतों की समीक्षा की। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 22 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और फील्ड ड्यूटी करने वाले जवानों को विंटर रिफ्लेक्टर जैकेट वितरित कीं।
डीसीपी ने एसीपी, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज और जांच अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित मुकदमों की प्रगति जानी। उन्होंने निर्देश दिए कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निपटारा किया जाए। शिकायतकर्ताओं को बार-बार थाने के चक्कर न लगाने पड़ें। पुलिसकर्मी उनकी बात गंभीरता से सुनें और निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जानकारी भी दें।
उन्होंने थाने के शस्त्रागार, मालखाने और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया। जब्त वाहनों और हथियारों की स्थिति जांचते हुए रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। सर्दी और धुंध को देखते हुए जवानों को जैकेट वितरित की गईं, ताकि कम दृश्यता में सड़क पर उनकी पहचान बनी रहे। संवाद