फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in kullu.

हैवानियत, अपंग लड़की से दुराचार की कोशिश

Sun, 01 Mar 2015 11:06 PM IST
Updated Sun, 01 Mar 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
rape case in kullu.

पर्यटन नगरी मनाली में देवभूमि को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पर्यटन नगरी में नेपाली मूल की एक अपंग लड़की के साथ एक नेपाली शख्स ने जोर-जबरदस्ती की। लड़की के शोर मचाने के बाद आसपास के लोगों ने आरोपी के चंगुल से अपंग लड़की को बचाया।

विज्ञापन


पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेत राम उर्फ चंदु ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में कहा है कि वह मनाली के कमल आर्ट सेंटर में था। 28 फरवरी को वह सेंटर की पार्किंग के एक छोर पर खड़ा था जहां साथ ही एक नेपाली परिवार करीब डेढ़ साल से रह रहा है।
विज्ञापन

दुराचारी का आरोपी रिमांड पर

rape case in kullu.

नेपाली परिवार का लड़का और लड़की दोनों अपंग हैं। इस दौरान उसे नेपाली युवती की चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनाई दीं। आरोपी लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश कर रहा था। उसने अपने दोस्तों को वहां बुलाकर लड़की को आरोपी से छुड़वाया।

उधर, इस मामले को लेकर डीएसपी संजय शर्मा ने कहा कि पुलिस ने दुराचार करने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। आरोपी से कड़ी पूछताछ की जा रही है। उधर, इस घटना को लेकर पूरी देवभूमि शर्मसार हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed