फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case in gohar mandi

शादी का झांसा देकर तीन माह तक करता रहा महिला से दुराचार

Mon, 05 Sep 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोहर (मंडी) Updated Mon, 05 Sep 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
rape case in gohar mandi

'शादी का झांसा देकर वो मेरे साथ तीन माह दुराचार करता रहा। जब शादी करने के लिए कहा तो इनकार कर दिया।' मामला मंडी जिले का है। शादी का झांसा देकर जंजैहली घाटी के एक व्यक्ति ने लद्दाख की एक महिला से दुराचार किया। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसएचओ चांद किशोर ने दुराचार मामले की पुष्टि की है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लद्दाख की महिला ने पुलिस में दी शिकायत आरोप लगाया है कि जंजैहली घाटी के बलैंढा निवासी भीम सिंह उसे शादी का झांसा देकर कुल्लू से अपने घर ले आया। महिला ने आरोप लगाया है कि तीन चार माह उसके साथ रहने के बाद भीम सिंह उससे शादी करने के लिए मना करने लगा।

विज्ञापन

फोन के माध्यम से किया संपर्क

rape case in gohar mandi

जिस पर महिला ने पुलिस थाना पहुंचकर भीम सिंह के खिलाफ दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवा दिया है। शनिवार शाम तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। बताया जा रहा है कि लद्दाख की महिला कुल्लू में किसी दुकान में काम करती थी। जिसका फोन के माध्यम से भीम सिंह के साथ संपर्क हो गया।

भीम सिंह मिस्त्री का काम भी करता है। उसने कुल्लू जाकर महिला से मुलाकात की और कई दिनों तक उनका प्रेम प्रसंग चलता रहा। जब भीम सिंह उसे शादी के बहाने अपने घर ले गया तो तीन चार माह बीत जाने के बाद उसने लद्दाख की महिला से शादी

करने से साफ इनकार कर दिया। जिस पर महिला ने पुलिस में भीम सिंह के खिलाफ दुराचार करने का मामला दर्ज करवाया है। एसएचओ चांद किशोर ने बताया कि पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाकर केस दर्ज कर दिया है तथा आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed