फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape case at himachal una

तीन बच्चों के पिता ने नाबालिग से किया दुराचार

Mon, 22 Sep 2014 12:08 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
rape case at himachal una

हिमाचल प्रदेश ऊना जिला के एक गांव में रह रही प्रवासी नाबालिगा के साथ कई माह तक दुराचार किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता सात माह की गर्भवती है।

विज्ञापन


युवती को हवस का शिकार बनाने का आरोपी तीन बच्चों का बाप है और इस मामले के खुलते ही फरार हो चुका है। पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़िता के पिता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जबकि मामले की छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक गांव में अपने परिवार के साथ रहने वाली 15 वर्षीय प्रवासी नाबालिगा कई माह से पेट दर्द से पीड़ित थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन भी उसे स्थानीय किसी डॉक्टर से दर्द निवारक दवाएं लेकर खिलाते रहे। लेकिन शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसके परिजन अस्पताल ले गए। जहां जांच के दौरान उसके सात माह की गर्भवती होने का खुलासा हुआ।

पड़ोस में रहकर महीनों से बनता रहा हवस का शिकार

rape case at himachal una

जिसे सुनकर खुद पीड़िता के परिजन भी हैरान रह गए। उन्होंने जब अपनी बेटी से इस बारे में पूछताछ की तो उसने अपने ही पड़ोस में रहने वाले बिहार निवासी एक व्यक्ति के बारे बताया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी उसे लंबे अरसे से हवस का शिकार बनाता आ रहा था।

रविवार को पीड़िता के पिता ने ऊना थाने पहुंच पुलिस को मामले के संबंध में शिकायत सौंपी और केस दर्ज करवाया। एसएपी विरेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पीड़िता के पिता ने बिहार निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ बेटी से दुराचार करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

मेडिकल में युवती से दुराचार होने और गर्भवती होने की पुष्टि हो गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed