फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Rape case at Hamirpur.

उस रात वो दरिंदा मुझे जिंदा जलाने लगा

Fri, 31 Oct 2014 09:10 AM IST
Updated Fri, 31 Oct 2014 09:10 AM IST
विज्ञापन
Rape case at Hamirpur.

'उस रात मैं घर पर अकेली थी। वो दरिंदा जबरन घर में घुस आया और मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगा। मैंने विरोध किया तो उसने मेरे ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क दिया।' नशे में धुत एक व्यक्ति ने महिला के साथ अश्लील हरकतें की। विरोध करने पर उसने महिला की डंडे और लात घूसों से पिटाई कर डाली की और फिर मिट्टी का तेल छिड़क दिया। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना हमीरपुर के अंतर्गत एक व्यक्ति ने नशे में धुत होकर महिला के साथ अश्लील हरकतें की। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दरिंदे ने पहले उसे डंडे और लात घूसों से पीटा। इसके बाद उस पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। महिला ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिंदा जलाने की कोशिश

Rape case at Hamirpur.

पुलिस से प्राप्त जानकारी के महिला ने दी शिकायत में बताया है कि 29 अक्तूबर को शाम 10.30 बजे वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। उसके दोनों बच्चे दूसरे कमरे में टीवी देख रहे थे। इतने में अनवर पुत्र गुलामदीन निवासी पुनराल नशे में धुत होकर इसके कमरे में आया। इस दौरान वह उसके साथ गंदी हरकतें करने लगा। इस पर उसने उसे धक्का दिया तो उसने इसके साथ डंडे और लात घूसों से मारपीट की।

इसके बाद उसने कमरे में पड़ी मिट्टी के तेल का कैन उठाया और उसके ऊपर छिड़क दिया और उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। मारपीट में महिला को चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, पुलिस अधीक्षक अजय बौद्ध का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed