इस पिता ने किया ऐसा काम कि रोंगटें खड़े हो जाएं
चंबा के किहार थाना के अंतर्गत एक व्यक्ति ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुराचार कर डाला। पुलिस ने लड़की की बहन की शिकायत पर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
इसके खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस के अनुसार लड़की की बहन ने रविवार को पुलिस थाना में यह शिकायत दर्ज करवाई थी।
बहन का कहना है कि उसकी मां किसी काम से घर से बाहर गई थी। शनिवार को वह और उसकी नाबालिग बहन घर में अकेली थी। इस दौरान उसका पिता घर आ गया।
पिता उसकी बहन को कमरे में ले गया और दुराचार किया।
पांचवीं कक्षा तक पढ़ी है नाबालिग
पुलिस के अनुसार पीड़ित नाबालिग पांचवीं क्लास तक पढ़ी है। इसके बाद से यह घर पर ही रह रही थी।
एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से दुराचार करने का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
नाबालिग बच्ची का मेडिकल करवा लिया गया है। साथ ही आरोपी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला बेहद गंभीर है और इसमें जल्द से जल्द जांच पूरी की जाएगी।
पुलिस ने नाबालिग की मां और बहन के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।