{"_id":"0375c7f13982d965902f6c0fb980cdcc","slug":"rape-case-at-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर लौट रही मासूम से कर डाला बलात्कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर लौट रही मासूम से कर डाला बलात्कार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Fri, 18 Apr 2014 04:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी के गोहर उपमंडल के बस्सी क्षेत्र के मगरभेट गांव की एक नौ वर्षीय बालिका के साथ एक युवक ने दुराचार कर डाला।
विज्ञापन
यह मासूम मंदिर से घर लौट रही थी। रास्ते में दूसरे गांव के एक युवक ने इसे हवस का शिकार बना दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी युवक भी नाबालिग है।
यह फिलहाल फरार चल रहा है। पुलिस के अनुसार यह लड़की गांव के समीप एक मंदिर से वापस घर लौट रही थी। इस बीच जंगल में खूहन गांव का एक युवक मिल गया। इससे जबरदस्ती दुराचार किया और फरार हो गया।
विज्ञापन
घर पहुंचकर मां को बताई सारी बात
घर पहुंची लड़की ने अपनी मां को सारी आपबीती सुनाई। लड़की की मां ने गोहर पुलिस थाना पहुंचकर घटना की पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। लड़की का पिता शिमला में मजदूरी करता है।
विज्ञापन
पुलिस ने पीड़ित लड़की के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। इसे मेडिकल के लिए मंडी भेज दिया है। पीड़ित लड़की चौथी कक्षा की छात्रा है।