फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape and kidnepping case at sirmaur.

युवती का अपहरण कर होटल में किया रेप, आरोपी फरार

Wed, 10 Feb 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Wed, 10 Feb 2016 01:46 PM IST
विज्ञापन
rape and kidnepping case at sirmaur.

बकरियां चराने के लिए जंगल गई युवती को एक युवक जबरदस्ती अगवा कर एक होटल में ले गया। यहां उसके साथ कई बार रेप किया और फिर फरार हो गया। मामला हिमाचल के सिरमौर का है। यहां गिरिपार निवासी युवती (20) ने उत्तराखंड के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है, जिसमें बकरियां चुगाने जाते वक्त जबरन अगवा करने और दुराचार का आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन


आरोपी गाड़ी में देहरादून किसी होटल में लेकर गया। पीड़िता की पिता व बुआ समेत परिजनों ने राजबन पुलिस के सहयोग से लड़की को खोज निकाला। पांवटा पहुंचने पर एसडीएम के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए। पीड़िता के बयान दर्ज होने पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि गिरिपार में अपने घर से विगत 2 फरवरी को बकरियां चराने निकली थी।
विज्ञापन


घर से कुछ दूरी पर आरोपी प्रबल सिंह निवासी रुद्रप्रयाग उत्तराखंड ने जबरन गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद उत्तराखंड के किसी होटल में ले जाकर दुराचार किया। परिजन पहले लड़की को गांव, रिश्तेदार व आसपास तलाशते रहे। पूछताछ व पता करने पर लड़की को गलत नीयत से अगवा करने का अंदेशा हुआ। संदेह पर राजबन पुलिस टीम को साथ लेकर उत्तराखंड पहुंची। पुलिस टीम ने लड़की को बरामद कर पांवटा पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान दर्ज होने के बाद राजबन पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि पीड़िता (20) का बयान दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के बाद उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी आरोपी प्रबल सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 366, 363 व 342 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed