{"_id":"56db2e564f1c1b3b2d8b4d31","slug":"rape-and-abduction-case-in-mandi-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली ने करवाया अपहरण, जबरन शादी और फिर दुराचार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहेली ने करवाया अपहरण, जबरन शादी और फिर दुराचार
ब्यूरो, अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
Updated Sun, 06 Mar 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि मामले में साथ देने वाली आरोपी सहयोगी छात्रा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के मंडी जिल के भदरोता क्षेत्र की एक कॉलेज छात्रा का अपहरण कर दुराचार करने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़िता का आरोप है कि अपहरण से पहले आरोपी ने उसके साथ जबरन शादी की थी जिसे उसने खारिज कर दिया था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण में साथ देने वाली कॉलेज की छात्रा, चालक व दुराचार के आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार गत पांच फरवरी को आरोपी ने पीड़ित छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर उससे शादी करने के उद्देश्य से खाली स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवा शादी कर ली। छात्रा ने सारा मामला परिजनों को बता दिया और शादी के
विज्ञापन
हल्फनामों को लड़के के परिजनों के सामने जला दिया। उसके बाद पीड़िता सामान्य रूप से कॉलेज आती-जाती रही। गत 19 फरवरी को कॉलेज की एक अन्य छात्रा ने उसे अपने दोस्त से मिलवाने के बहाने कॉलेज गेट के बाहर लाया जहां उसे जबरदस्ती गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया।
विज्ञापन
इसी बीच पीड़िता गाड़ी में बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को नेरचौक में पाया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने डरा-धमका कर जबरदस्ती सरकाघाट पुलिस थाने में फोन करवाया कि उसने आरोपी के साथ विवाह कर लिया है। उसके बाद आरोपी पीड़िता को अपने मामा के घर ले गया जहां उसने शारीरिक व मानसिक रूप से उत्पीड़न कर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
कड़ी मशक्कत के बाद पीड़िता ने परिजनों के साथ बातचीत कर उसने आपबीती सुनाई। इस दौरान पीड़िता ने उसका ठिकाना बताया। जिस पर परिजन आकर उसे ले गए। परिजनों व पीड़िता ने थाना में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। इधर, डीएसपी
संजीव भाटिया ने बताया कि मामले में साथ देने वाले आरोपी सहयोगी छात्रा, चालक व मुख्य आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धारा 363, 366, 120बी और मुख्य आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस दल रवाना कर दिया गया है।