{"_id":"dcd6df57ea8f08926949f0625cde7e1f","slug":"rape-after-kidnepping-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण के बाद नाबालिग युवती से दुराचार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहरण के बाद नाबालिग युवती से दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 21 Nov 2014 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला चंबा के तीसा क्षेत्र में नाबालिग के अपहरण एवं दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग ने आरोप लगाया है कि 18 नवंबर को वसंत पुत्र मोती राम, मोती राम पुत्र पूर्ण, नरोतम पुत्र ईश्वर, रतो पत्नी वसंत चारों ने मिलकर साजिश रची।
विज्ञापन
इसके बाद यह सभी उसे बहला-फुसला कर अपने साथ ले गए लेकिन जब वह उनके साथ चली गई तो उन्होंने उसके साथ बुरा व्यवहार करना शुरू कर दिया। जबकि इस दौरान उसका कई बार शारीरिक शोषण किया गया।
विज्ञापन
हालांकि इस स्थिति में उसने कई बार उनके चुंगल से छूटने की कोशिश की लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाई। इसके चलते उसके शारीरिक रूप से काफी पीड़ा सहनी पड़ी। जबकि जैसे ही उसे आरोपियों के चुंगल से छूटने का मौका मिला तो वह फौरन भाग कर अपने परिजनों के पास पहुंची, जहां उसने अपने परिजनों को सारी बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
उधर इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को विश्वास में लेकर थाना तीसा में उक्त चारों लोगों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 363, 366 ए, 376, 120बी चार पोस्को अधिनियम के तहत उक्त आरोपियों की खोजबीन करने का कार्य शुरू कर दिया है।