{"_id":"591326354f1c1b1157852089","slug":"ramlok-temple-dispute-accused-sent-on-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा की पिटाई मामले के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाबा की पिटाई मामले के आरोपियों को पुलिस रिमांड पर भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
Updated Thu, 11 May 2017 08:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला सोलन की तुंदल पंचायत के गांव रूड़ा में श्रीराम लोक मंदिर के बाबा अमरदेव और गांव वालों के बीच हुई हिंसक झड़प मामले में गिरफ्तार आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।
विज्ञापन
इसमें भाजपा जिला महामंत्री लोकेश्वर शर्मा सहित प्रधान प्रवीण कुमार, उपप्रधान योगेश शर्मा और देवदत्त निवासी तुंदल, रामचंद्र ठाकुर, मदन शर्मा निवासी अलजोह, दयाल शर्मा, विनय शर्मा, शांति देवी, अजय और प्रेम सिंह निवासी रूड़ा गांव शामिल है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 26 अप्रैल को निर्माणाधीन श्रीराम लोक मंदिर में बाबा अमरदेव और गांव वालों के बीच खूनी झड़प हो गई थी। आरोप है कि बाबा ने इस दौरान स्थानीय महिला पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद गुस्साए गांव वालों ने बाबा पर धावा बोल दिया। इसमें बाबा भी घायल हो गए। बाबा के हमले से घायल महिला अभी सोलन अस्पताल में दाखिल हैं वहीं बाबा अमरदेव को आईजीएमसी शिमला रेफर किया है।
इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज की थी। बाबा अभी आईजीएमसी में ही दाखिल है। पुलिस ने बाबा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर रखा है। इस मामले की सुनवाई 23 मई को होगी।