फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ragging case in igmc shimla

आईजीएमसी में एमबीबीएस छात्र की रैगिंग, हॉस्टल में की मारपीट

Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 07 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
ragging case in igmc shimla

हिमाचल के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) अस्पताल में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र से रैगिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि रविवार रात ब्वॉयज हॉस्टल संजौली में सीनियर छात्रों ने रैगिंग के नाम पर मारपीट की है। 

विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। पुलिस के पास अभी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। फिलहाल एंटी रैंगिग कमेटी इस मामले की जांच कर रही है। नए विद्यार्थियों ने दहशत के माहौल के बीच सोमवार को कक्षाओं का बहिष्कार किया। 
विज्ञापन


कॉलेज प्राचार्य प्रोफेसर अशोक शर्मा ने मौखिक शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि एंटी रैंगिग कमेटी ने जांच शुरू कर दी है। सोमवार दोपहर 12:00 से शाम 3:00 बजे तक दोनों पक्षों को सुना गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच कमेटी अब असलियत का पता लगाने के लिए हॉस्टल में सीसीटीवी फुटेज को खंगालेगी। बता दें कि एंटी रैंगिग कमेटी के अध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर अशोक शर्मा हैं। इनके अलावा दो विभागों के अध्यक्ष और हॉस्टल वार्डन इस मामले की जांच कर रहे हैं। 


सीनियर छात्र हॉस्टल से निष्कासित, पुलिस में शिकायत
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के आरोपी छात्र को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया है। इधर, देर शाम तक मामले के  तुल पकड़ने के बाद कॉलेज प्रशासन को घटना की शिकायत पुलिस में भी करनी पड़ी है। एसपी शिमला भजन देवी नेगी ने बताया कि कॉलेज प्रबंधन की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed