फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   purse snatching incident in paonta sirmour himachal

शादी के लिए शापिंग करने पहुंचीं युवतियों से पर्स छीनकर बाइक सवार फरार

Mon, 14 Nov 2016 10:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 14 Nov 2016 10:18 AM IST
विज्ञापन
purse snatching incident in paonta sirmour himachal

पांवटा में झपटमार बाइकर्स गैंग सक्रिय हो गया है। शॉपिंग करने पहुंचीं दो युवतियों के पर्स दिन दहाड़े में छीन लिए गए। बस स्टैंड के समीप भीड़भाड़ वाले स्थल पर ही, दो बाइकर्स ने वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों युवतियां सहमी हुईं हैं।  शनिवार को ग्राम भिपटवाड़ निवासी रेखा पुत्री कांशी राम तथा बेहड़ेवाला निवासी अश्वनी देवी पुत्री सतीश कुमार पांवटा बाजार में किसी विवाह के

विज्ञापन


लिए शापिंग करने पहुंचीं। कुछ खरीदारी कर ली थी। दोपहर करीब 12 बजे रेखा बस स्टैंड के समीप अपनी टूटी चप्पल ठीक करवाने को रुकी। अपनी सहेली अश्वीन को पर्स व सामान का लिफाफा पकड़ा दिया। बताया जा रहा है कि विश्वकर्मा चौक की तरफ से एक बाइक तेज रफ्तार से पहुंचा। बाइक चालक ने हेलमेट लगाया था।

विज्ञापन

लड़कियों के पर्स में करीब दो हजार नकदी और एटीएम कार्ड

purse snatching incident in paonta sirmour himachal

जबकि पीछे बैठे व्यक्ति ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। बस स्टैंड के समीप सड़क किनारे खड़ी लड़की के हाथ से दो पर्स व मोबाइल छीन लिया। रफ्तार तेज होने पर मोबाइल गिर गया लेकिन झपटमार पर्स उड़ा ले गए। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि रेखा के पर्स में 1200 नकदी और एटीएम कार्ड था। जबकि, दूसरी लड़की के पर्स में करीब 500 की नकद राशि थी।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों पूरन तोमर, राजनंद शर्मा, गुंजन व अरुण ने कहा कि इसकी सूचना पुलिस थाने में कर दी गई। पीड़ित लड़कियों को थाने में शिकायत दर्ज करवाने को कहा गया। हालांकि, वारदात के बाद बेहद भयभीत दोनों लड़कियां बस में सवार होकर अपने गांव लौट गईं। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि लड़कियों की तरफ से कोई लिखित शिकायत पांवटा थाने में नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed