फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   punjab youngster make fake face book account, arrested.

पहले फर्जी अकाउंट, फिर डेट के लिए धमकाया

Sun, 30 Nov 2014 10:35 AM IST
Updated Sun, 30 Nov 2014 10:35 AM IST
विज्ञापन
punjab youngster make fake face book account, arrested.

12वीं पास युवक ने कसौली की युवती का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर अशलील फोटो व आपत्तिजनक समाग्री अपलोड कर दी। यही नहीं फेक आइडी में उस युवती की प्रोफाइल पिक्चर भी लगा दी।

विज्ञापन


शातिर युवक ने फर्जी अकाउंट के सहारे परिजनों, युवती के दोस्तों को ग्रुप में शामिल कर लिया और उसका पर्सनल मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया। युवती को वह बार बार फोन पर तंग करने लगा। साथ ही डेट के लिए भी दवाब बनाने लगा।
विज्ञापन


फेसबुक में इस तरह के आपत्तिजनक कमेंट और फोटो अपलोड करने पर रिश्तेदारों ने आपत्ति जताई तो युवती को पता चला की उसकी फेक आइडी बनाई गई है।

मामले की सूचना पुलिस थाना कसौली में दी गई। पुलिस ने शातिर को पंजाब के भटिंडा से धर दबोचा है। युवक की पहचान 19 वर्षीय दानवीर के रूप में ह़ुई है।

इस तरह से दबोचा शातिर

punjab youngster make fake face book account, arrested.

पुलिस के आइटी विंग ने पहने युवक की काल डिटेल निकाली। जब आइपी एड्रस ट्रेस किया तो वह फोन नंबर के साथ मैच करता था। पुलिस ने जाल बिछाया और युवक को भटिंडा से गिरफ्तार किया।

डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। वहीं पुलिस ने आई टी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगामी छानबीन जारी है।

इन सावधानियों को बरतें यूजर
- कभी एक एक तरह के पासवर्ड का प्रयोग न करें
- सोशल मीडिया साइटस का सीमित प्रयोग
- किसी को पासवर्ड की जानकारी नहीं दें
- पर्सनल पिक्स अपलोड करते वक्त सावधानी बरतें
- कार्य और अपने बारे में अधिक जानकारी न दें
- फेसबुक में लिंक्स में क्लिक करते वक्त सावधानी
- किसी अन्य का कंप्यूटर पर आइडी ध्यान से चलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed