विवाहित प्रेमी जोड़े ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और हिमाचल सीमा से सटे कोलांबाला टोबा के समीप एक युवक और युवती ने जहर निकलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। हालांकि, दोनों विवाहित बताए जा रहे हैं।
लेकिन, जिन परिस्थितियों में उन्होंने जहर खाया उससे इस मामले के प्रेम प्रसंग से जुडे़ होने के भी कयास लगाए जा रहे हैं। दोनों ही पंजाब के कर्मगढ़ बरनाला से गाड़ी लेकर आए थे।
लेकिन, गाड़ी में ही दोनों ने जहर निगल लिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलां बाला टोबा के पास कथित तौर पर प्रेम प्रसंग के चलते एक पुरुष और महिला ने जहर निगल लिया।
प्रेम कहानी का असली सच जल्द चलेगा पता
हालांकि, दोनों ही शादीशुदा बताए जाते हैं। दोनों पंजाब के कर्मगढ़ बरनाला से गाड़ी में आये थे। गाड़ी नंबर पीबी11बीजे 2537 में दोनों के जहर खाने की भनक लगते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया।
मौके पर पहुंची पुलिस मितो (25) और जगदेव (35) को तुरंत आनंदपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां लड़की ने दम तोड़ दिया, जबकि लड़के को पीजीआई रेफर किया गया। मगर रोपड़ के समीप रास्ते में उसकी भी मौत हो गई।
थाना प्रभारी जय गोपाल ने बताया की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। मामले की छानबीन की जा रही है। जबकि युवक और युवती के परिजनों को सूचित किया जा रहा है।