फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Prostitution case in hotel busted, operator arrested, five girl rescued

होटल में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार, पांच युवतियों को बचाया

Tue, 06 Oct 2020 11:24 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
अमर उजाला नेटवर्क, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Tue, 06 Oct 2020 11:24 AM IST
विज्ञापन
Prostitution case in hotel busted, operator arrested, five girl rescued
देह व्यापार का भंडाफोड़ - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते धार्मिक स्थल पीरनिगाह स्थित एक होटल में सोमवार को पुलिस ने देह व्यापार का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने पंजाब की रहने वाली पांच युवतियों को रेस्क्यू किया है, जबकि एक होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पांच युवतियां के भंडाफोड़ होने से शहर में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुलिस की विशेष टीम ने इंस्पेक्टर इंदु बाला के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर सोमवार दोपहर को पीरनिगाह पहुंची। यहां देह व्यापार के धंधे में संलिप्त एक होटल में पुलिस टीम ने रेड की। इस दौरान होटल से पंजाब राज्य की पांच युवतियां मिलीं। पुलिस ने होटल संचालक को भी दबोचा। आरोपी होटल संचालक देह व्यापार के इस गोरखधंधे को किराए पर कमरे देने की आड़ में अंजाम दे रहा था। इसकी भनक पुलिस को लग गई और सोमवार को भंडाफोड़ हो गया।
विज्ञापन


पुलिस आरोपी से पूछताछ कर देह व्यापार को लेकर जानकारियां जुटाने में लगी हुई है। उधर, एसपी ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में पुलिस नियमानुसार कार्रवाई अमल पर ला रही है। कहा कि पुलिस का अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि अपने आसपास होने वाले अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed