जायदाद से बेदखल किया तो ससुर को दी ऐसी सजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के अंब के तहत एक पंचायत में एक बहू ने रात को कड़कती ठंड में अपने ससुर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरसअसल बुजुर्ग को अपनी बहू और बेटे को जायदाद बेदखल करना महंगा पड़ गया। बेदखली की खबर मिलते ही बहू ने अपने बेटों के साथ मिलकर 75 वर्षीय बुजुर्ग को घर से बाहर का रास्ता दिखा दिया।
बेशक कानूनन बुजुर्ग व्यक्ति घर का मालिक है, लेकिन इसके विपरीत बहू ने ससुर को ही बेदखल कर दिया। जानकारी के मुताबिक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपने दिवंगत पुत्र की पत्नी व पोतों के व्यवहार से तंग आकर बीते 19 जनवरी को उन्हें अपनी चल-अचल संपत्ति से बेदखल कर दिया था।
कड़कती ठंड में घर से बाहर निकाल दिया ससुर
इसकी भनक जब बहू को लगी तो उसने अपने बेटों के साथ मिलकर शुक्रवार की रात कड़कती ठंड में अपने ससुर को बाहर का रास्ता दिखा दिया। उधर, बुजुर्ग ने गांव में किसी पड़ोसी के मकान में रात गुजारने के बाद सुबह अंब थाना पहुंच इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस बुजुर्ग को लेकर उसके घर गई।
उधर, बहू ने ससुर पर उसे परेशान करने व जायदाद किसी और के नाम कर देने की बात कही। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों में पुलिस के सामने ही जमकर बहस छिड़ गई। अंब थाना के प्रोबेशनर डीएसपी हरीश शर्मा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।