फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   prisoner absconded from Nahan jail Sirmour Himachal Pradesh

स्वतंत्रता दिवस पर नाहन जेल का कैदी फरार, कठघरे में जेल प्रशासन

Sat, 17 Aug 2019 12:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 17 Aug 2019 12:57 PM IST
विज्ञापन
prisoner absconded from Nahan jail Sirmour Himachal Pradesh
- फोटो : अमर उजाला

स्वतंत्रता दिवस पर केंद्रीय आदर्श कारागार नाहन का एक कैदी हाथ में चोट लगने का बहाना फरार हो गया है। पंजाब के जिला जालंधर का नकोदर निवासी मुकेश कुमार (31) दुष्कर्म के आरोप में पिछले छह साल से सजा काट रहा था। बड़ा सवाल यह है कि कैदी को नाहन मेडिकल कॉलेज अकेले जेल वार्डर के साथ क्यों भेजा। दूसरा सीधे मेडिकल कॉलेज जाने की बजाय वाल्मीकि मोहल्ले में क्यों गए।

विज्ञापन


घटना 15 अगस्त दोपहर की है। देर रात तक फरार कैदी को खुद ही ढूंढते रहे। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचित किया तो फरार कैदी और जेल वार्डर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। कैदी को लेकर जेल वार्डर वाल्मीकि मोहल्ले से क्यों गया पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी है। नाहन पुलिस ने जिले की सीमाएं सील कर तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नकोदर का मुकेश 13 दिसंबर 2013 से नाहन जेल में दुष्कर्म मामले में 10 साल की सजा काट रहा था। अभी मुकेश की छह साल की सजा ही पूरी हुई थी। उसने आजादी दिवस पर अवैध तरीके से आजाद होने की योजना बनाई। जेल प्रशासन का तर्क है कि कैदी के हाथ में चोट लगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसे उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन कैदी अस्पताल से पहले ही फरार हो गया। सवाल उठ रहे हैं कि जब कैदी को उपचार के लिए बाहर लाया जा रहा था तो उसके साथ अन्य सुरक्षा कर्मी क्यों नहीं भेजे गए। महज एक वार्डर के हवाले कैसे कर दिया। बताया जा रहा है कि कैदी मेडिकल कॉलेज नाहन न पहुंचकर वाल्मीकि मोहल्ला की ओर गया।

इस दौरान वार्डर भी उसके साथ ही था। यहीं से कैदी मुकेश वार्डर को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया। कैदी के फरार होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस कैदी की तलाश में जुटी है। अंदेशा जताया जा रहा है कि कैदी कालाअंब के रास्ते भागा है। कालाअंब पुलिस को सूचित करने के साथ साथ सीमाओं पर दल बल तैनात कर दिया है। हर जगह पुलिस की टीमें भेजी गई हैं। 

वाल्मीकि मोहल्ला से एक व्यक्ति लिया हिरासत में 
नाहन जेल के वार्डर सचिन के खिलाफ पुलिस ने वार्डर के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने वाल्मीकि मोहल्ला से एक व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है। आशंका जताई जा रही है कि हिरासत में लिए व्यक्ति ने कैदी के फरार होने में साथ दिया। नशा लेने की बातें भी सामने आ रही हैं। अभी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पूछताछ के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। एसएचओ मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने एक व्यक्ति को हिरासत में लेने की पुष्टि की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed