फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Pragnent woman Commit Suicide at Mandi.

आए दिन पीटता था पति, गर्भवती महिला ने लगा लिया फंदा

Sun, 24 Jul 2016 11:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नेरचौक (मंडी) Updated Sun, 24 Jul 2016 11:31 AM IST
विज्ञापन
Pragnent woman Commit Suicide at Mandi.

गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। इसका पति इस पर शक करता था और आए दिन इसकी पिटाई करता था। यह सनसनीखेज मामला हिमाचल के मंडी में सामने आया है। यहां बल्ह के ट्रोह पंचायत में एक नव विवाहिता महिला ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली है।

विज्ञापन


मृतका की मां की शिकाय पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मृतका महिला के पति को पुलिस हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात को नीशा कुमारी (20) ने कमरे में फंदा लगा लिया।
विज्ञापन


ससुराल वालों ने बात की सूचना गांव वालों व पंचायत प्रधान को दी। पंचायत प्रधान दिनेश कुमार ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। इतने में महिला के मायके वाले भी वहां पर पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी पर शक कर आए दिन करता था पिटाई

Pragnent woman Commit Suicide at Mandi.

मृतका निशा कुमारी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में दामाद पर बेटी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में निशा की मां ने कहा कि आरोपी पति ठाकुर दास उस पर शक करता था। कई माह से वह उसके साथ लगातार मारपीट कर रहा था।

निशा देवी का विवाह डेढ़ वर्ष पहले ही ठाकर दास से हुआ था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव को मायके वालों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी पति को अदालत में पेश किया।

अदालत ने आरोपी पति को चार दिन के रिमांड पर भेजा है। एसएचओ संजीव सूद ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अदालत ने आरोपी को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed