फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Postman stabbed her officer with knife in himachal.

डाकिए ने खेला खूनी खेल, अधिकारी को घोंपा चाकू

Sat, 28 Feb 2015 05:34 PM IST
Updated Sat, 28 Feb 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
Postman stabbed her officer with knife in himachal.

शहर के सुलतानपुर वार्ड के उप डाकघर में एक डाकिए ने उप डाक अधीक्षक पर चाकू से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद उप डाक अधीक्षक को अस्पताल में दाखिल करवाना पड़ा। डाकिए के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


उप अधीक्षक बालक राम ने बताया कि डाकिया अक्सर डाकघर में देरी से आता है। शुक्रवार को भी वह देरी से पहुंचा था। इस पर जब उससे देरी से आने का कारण पूछा, तो आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


इस हमले में उप अधीक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ ही बताया कि डाकिए ने डाक को खोलने वाले चाकू से उस पर हमला कर दिया, जिससे गले तथा सिर में चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर मचाकर बचाई जान

Postman stabbed her officer with knife in himachal.

पीड़ित ने बताया कि इसके बाद शोर-मचाने पर आसपास के दुकानदारों ने उसे आरोपी के चुंगल से छुड़ाया। घायल उप डाक अधीक्षक को क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

सुलतानपुर पुलिस चौकी के प्रभारी शेर सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पीड़ित को मेडिकल के लिए अस्पताल पहुंचाया।

उप डाक अधीक्षक तथा अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज कर लिए हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed