फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police solved mandi driver murder case

प्रेमी संग पत्नी ने सुपारी देकर करवाई पति की हत्या

Tue, 03 Jun 2014 07:51 PM IST
Updated Tue, 03 Jun 2014 07:51 PM IST
विज्ञापन
police solved mandi driver murder case

मंडी जिला के बल्ह के बैहना से लापता चल रहे टैक्सी चालक मनोज की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार हत्यारे पत्नी और उसका प्रेमी ही निकले।

विज्ञापन


दो माह से मनोज के लापता होने की इस अनसुलझी गुत्थी को पुलिस ने आखिरकार मंगलवार को सुलझा ही दिया। हत्या उसकी पत्नी लता देवी ने अपने तथाकथित प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी।
विज्ञापन


इनमें भाड़े का हत्यारा भी शामिल था। जिसे उन दोनों ने डेढ़ लाख रूपए अदा किए थे। पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

पति को मारने के लिए दी डेढ़ लाख की सुपारी

police solved mandi driver murder case

आरोपियों की मोबाइल कॉल की डिटेल एवं लोकेशन ने उनका भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस के अनुसार लता देवी और उसके प्रेमी अमर सिंह उर्फ पिल्लु ने मनोज कुमार को ठिकाने लगाने के लिए डेराबस्सी (पंजाब) के रहने वाले सतीश कुमार उर्फ सेठी को डेढ़ लाख रुपये की फिरौती दी थी।

25 मार्च की रात मनोज अपने घर में कमरे में सोया हुआ था। इस बीच लता देवी का इशारा मिलते ही अमर सिंह और सतीश कुमार कमरे में दाखिल हो गए।

तीनों ने मिलकर सोए हुए मनोज कुमार पर दराट व डंडे से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को बोरी में डालने के बाद तीनों आरोपियों ने उसे बग्गी के पास बीएसएल नहर में फेंक दिया।

पत्‍नी ने करवाई पति के लापता होने की शिकायत

police solved mandi driver murder case

पति को मौत के घाट उतारने के बाद मनोज के लापता होने की शिकायत खुद लता देवी ने चार अप्रैल को पुलिस थाना बल्ह में दर्ज करवाई थी। पुलिस पहले इस मामले को हल्के से लेती रही।

वहीं, योजना के तहत अगले दिन 26 मार्च मार्च को सतीश कुमार मृतक मनोज कुमार की टैक्सी एवं मोबाइल लेकर शिमला चला गया। न्यू शिमला में टैक्सी को खड़ा कर सतीश कुमार वापस मंडी आ गया।

पुलिस के मुताबिक लता देवी का तथाकथित प्रेमी अमर सिंह बैहना में चिकन कॉर्नर चलाता है। जबकि सतीश कुमार पहले गुटकर में ढाबा चलाता था। लेकिन अब उसने ऑटो खरीद लिया था।

विज्ञापन

परिजनों ने जताया था हत्या का शक

police solved mandi driver murder case

मनोज के परिजनों व रिश्तेदारों ने पुलिस अधीक्षक तथा प्रशासन को मामले की निष्पक्ष जांच करवाने को लेकर कई बार ज्ञापन सौंपा था। परिजनों ने साजिश के तहत मनोज की हत्या की आशंका जताई थी।

28 मई को मनोज के भाई श्याम लाल के बल्ह थाना में अपहरण के बाद हत्या होने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। इसके बाद हरकत में आई बल्ह पुलिस ने पांच दिन के अंदर मामले का पटाक्षेप कर दिया।

मंगलवार को पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो सारा सच उगल दिया। इसके बाद थाना प्रभारी बल्ह ने तीनों आरोपियों की निशानदेही पर मौके का निरीक्षण किया।

पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपी

police solved mandi driver murder case

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, पुष्टि करते हुए एसएचओ बल्ह मदन धीमान ने बताया कि टैक्सी चालक मनोज कुमार की हत्या उसकी पत्नी लता देवी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई गई थी।

तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर गिरफतार कर लिया है। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed