फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police seized former minister's mobile phone in viral letter case

वायरल पत्र मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री का मोबाइल फोन किया जब्त

Tue, 10 Sep 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Sep 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
Police seized former minister's mobile phone in viral letter case
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के दो मंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल पत्र मामले में पुलिस ने पूर्व मंत्री का मोबाइल फोन जब्त किया है। पुलिस मोबाइल को जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजेगी, जबकि अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और प्रदेश भाजपा प्रभारी मंगल पांडे के पास भी इसकी शिकायत पहुंची है। सोशल मीडिया में पत्र वायरल करने वाले व्यक्ति का पुलिस पहले ही मोबाइल जब्त कर फोरेंसिक लैब भेज चुकी है।

विज्ञापन


पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।पार्टी प्रभारी मंगल पांडे के पास पहुंची शिकायत पर उन्होंने कड़ा संज्ञान लिया है। वहीं, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी एसपी कांगड़ा से इसकी जांच की रिपोर्ट तलब की है। इससे आने वाले दिनों में मामला काफी गरमा सकता है। करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया में एक व्यक्ति ने मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश के दो मंत्रियों के खिलाफ सोशल मीडिया में एक पत्र वायरल किया था।
विज्ञापन


इस पत्र में मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के दो मंत्रियों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी है। इसकी भवारना पुलिस को अधिवक्ता ने शिकायत सौंपी थी। शिकायत के आधार पर पूछताछ को बुलाए इस व्यक्ति ने एक पूर्व भाजपा मंत्री का नाम लिया था। उधर, डीएसपी पालमपुर अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed