फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police recovered bmw car used in akansh murder

सीएम वीरभद्र के भतीजे अकांक्ष हत्या मामले में मिला बड़ा सबूत

Tue, 21 Feb 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 21 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
police recovered bmw car used in akansh murder

जिस बीएमडब्ल्यू कार से रौंदकर हिमाचल के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन की हत्या की गई थी उसे पंजाब के मंडी गोबिंदगढ़ से पुलिस ने बरामद कर लिया है। यूटी पुलिस कार रिलीज करवाकर चंडीगढ़ ले आई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि  फरार चल रहा मामले का मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा। 

विज्ञापन


डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस को कार बंबा कंडा इलाके में शनिवार को सड़क किनारे खड़ी मिली थी। पंजाब पुलिस को जब गाड़ी मिली तो उस पर नंबर प्लेट नहीं थी। कार की चाबी अगली सीट पर पड़ी थी। पुलिस कर्मचारियों ने बीएमडब्ल्यू कार मिलने की सूचना आला अधिकारियों को दी। उन्होंने जब चेचिस और इंजन नंबर चेक किया तो पता लगा ये कार अकांक्ष की हत्या में इस्तेमाल की गई थी। 

विज्ञापन

मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए और टीमें बनाईं

police recovered bmw car used in akansh murder
अकांक्ष को इसी BMW कार से कुचला गया था। - फोटो : अमर उजाला

पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ पुलिस को कार मिलने की सूचना दी। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने मंडी गोबिंदगढ़ कोर्ट से बाकायदा गाड़ी का रिलीजिंग आर्डर करवाकर सेक्टर-3 थाने ले आई। डीएसपी रामगोपाल ने बताया कि मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा को पकड़ने के लिए कुछ और टीमें बनाकर पंजाब और हरियाणा में भेजी गईं हैं। 

उम्मीद है कि जल्द रंधावा को भी पकड़ लिया जाएगा। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद से पुलिस बलराज की तलाश में उसके लगभग सभी रिश्तेदारों के घरों पर छापे मार चुकी है। ज्यादातर जगहों पर उसके जानकार व रिश्तेदार अपने घरों से गायब पाए गए। उसके रिश्तेदार भी अंडरग्राउंड हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed