{"_id":"5be45b62bdec2269aa2a1fa3","slug":"police-recovered-3-155-kilograms-of-cannabis-at-kullu","type":"story","status":"publish","title_hn":"चरस का बैग पुलिस की ओर फेंक खुद जंगल में गायब हो गया नेपाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरस का बैग पुलिस की ओर फेंक खुद जंगल में गायब हो गया नेपाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
Updated Thu, 08 Nov 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोटाधार मोड़ जंगल में पुलिस ने 3.155 किलोग्राम चरस बरामद की। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश जारी है। बुधवार सुबह जरी पुलिस चौकी की टीम कोटाधार मोड़ पर नाके पर थी।
विज्ञापन
सवा नौ बजे बगयांदा की तरफ से एक नेपाली आया। पुलिस को देखकर आरोपी सड़क के नीचे की तरफ भाग गया। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया। करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर आरोपी ने बैग पुलिस की ओर फेंक दिया।
विज्ञापन
खुद जंगल में गायब हो गया। पुलिस ने पार्वती नदी तक आरोपी को तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने काले रंग की जैकेट और नीले रंग की पैंट पहन रखी थी।
विज्ञापन
जरी पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई चिंत राम ने बताया कि चरस की खेप बरामद हुई है। चरस तस्कर भाग गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें दबिश दे रही हैं। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।