फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police personnel suspended in bribe case at baddi

पुलिस कर्मी के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल, विभाग ने किया सस्पेंड

Sat, 14 Oct 2017 11:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन)
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी (सोलन) Updated Sat, 14 Oct 2017 11:15 AM IST
विज्ञापन
police personnel suspended in bribe case at baddi

फसल की सुरक्षा करने वाली बाड़ ही फसल खा जाए तो उस बाड़ का क्या फायदा? यह कहावत जिला पुलिस बद्दी के कुछ कर्मचारियों पर एकदम सटीक बैठती है। वाहन चालकों से एंट्री के नाम पर धन उगाही करते एक पुलिस कर्मचारी की करतूत कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही महकमे हड़कंप मच गया। वीडियो में सरेआम एक पुलिस कर्मी निजी वाहन में बैठकर वाहन चालकों से पैसे एकत्रित कर रहा है। अन्य पुलिस कर्मी आराम फरमा रहे हैं। 
विज्ञापन


इस मामले के संज्ञान में आने के तुरंत बार पुलिस महानिदेशक ने जिला पुलिस प्रमुख से जवाबतलबी की तो एसपी बद्दी ने पुलिस कर्मी को सस्पेंड कर दिया। इसके अलावा बरोटीवाला थाना के तहत आने वाले ट्रैफिक पुलिस के तीन कर्मचारियों को लाईन हाजिर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों चालकों ने बनाया वीडियो

police personnel suspended in bribe case at baddi

मामला बद्दी के पास लक्कड़ डिपो पुल का है। यहां किसी वाहन चालक ने कैमरे में इस वाक्या को कैद किया और सोशल मीडिया पर डाल दिया। इसमें एक पुलिस कर्मी वाहन चालकों से पैसे एकत्रित करता हुआ नजर आ रहा है और कुछ पुलिस कर्मी पास ही आराम से चाय नाश्ता कर रहे हैं। 

एक पुलिस कर्मी सड़क किनारे वाहनों की आवाजाही देख रहा है। धन उगाही का मामला सामने आने से क्षेत्र की कानून व्यवस्था और ट्रैफिक नियमों के संचालन पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। 

डीजीपी के आदेश पर की कार्रवाई : एसपी 
एसपी बददी राहुल नाथ ने कहा कि पुलिस कर्मी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अन्य पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने माना कि इस मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक के आदेश मिले थे। इसके बाद यह कार्रवाई अमल में लाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed