वह चीखती रही, पुलिसवाले करते रहे जबरदस्ती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में विवाहिता से छेड़खानी के आरोप में तीन कांस्टेबल संदेह के घेरे में हैं। महिला ने थाने जाकर इनकी शिनाख्त कर ली है। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के नाम एफआईआर में नामजद नहीं किए हैं।
आरोपी पक्ष की ओर से लगातार महिला पर समझौते का दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है। विवाहिता के भाई की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि नियमों के तहत महिला से आरोपियों की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी उसी के बाद कार्रवाई होगी। अब तक की जांच में सामने आया है कि विवाहिता शनिवार रात को करीब आठ बजे काम खत्म कर घर की ओर जा रही थी।
जब वह विक्ट्री टनल के पास कैथू रोड की ओर जाने वाली सड़क पर पहुंची तो अचानक एक कार वहां आकर रुकी। इसमें तीन युवक बैठे थे। महिला का आरोप है कि इनमें से एक आरोपी कार से नीचे उतरा और उसको जबरदस्ती कार में बिठाने लगा। इसी बीच वहां एक पिकअप गाड़ी पहुंची। उसमें सवार जब माजरा जानने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे तो कार सवार मौके से फरार हो गए।
पिकअप चालक ने बचाई आबरू
पिकअप में सवार एक व्यक्ति ने तीनों युवकों में से एक की पहचान कांस्टेबल के तौर पर की। इस पर पीड़ित पक्ष ने जब अपने स्तर पर मामले की जांच की तो तीनों पुलिस के कांस्टेबल निकले। इसकी शिकायत लेकर थाने पहुंचे।
तीनों आरोपियों को थाने बुलाया गया। तब तक पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। थाने में तीनों आरोपियों को महिला ने पहचान लिया।
जवानों की ऐसी करतूत से शर्मसार हुई जिला पुलिस प्रशासन मामले को ज्यादा तूल देने से बच रहा है। मंगलवार को पीड़ित महिला और उसका भाई जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे। आरोपी जवान अपनी करनी की माफी मांगे रहे हैं।
देर शाम तक दोनों पक्षों के बीच समझौते को लेकर बात चल रही थी। एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि आरोपी कांस्टेबलों के खिलाफ अब तक कोई विभागीय कार्रवाई नहीं की है। मामले की जांच चल रही है।