फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   police lodges FIR against ten accused in hamirpur

महिला को जादू टोना करने वाली कहने पर दस लोगों पर केस दर्ज

Wed, 05 Aug 2020 06:24 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 05 Aug 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
police lodges FIR against ten accused in hamirpur
सांकेतिक तस्वीर

उपमंडल भोरंज में एक बुजुर्ग महिला पर जादू टोना करने का आरोप लगाने वाले दस लोगों के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। जमानत के बाद सभी आरोपियों को रिहा कर दिया गया है। सरकाघाट उपमंडल में भी बीते वर्ष इस तरह का मामला सामने आ चुका है। वहां भी एक बुजुर्ग महिला का मुंह काला कर गांव में घुमाने पर एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। अब हमीरपुर जिले के भोरंज उपमंडल में 69 वर्षीय वृद्ध महिला को तंग करने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


वृद्ध महिला ने भोरंज पुलिस थाने में 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि वह अपने लड़के के साथ गांव में रहती हैं। वर्ष 2007 से उन्होंने इस गांव में रहना शुरू किया है। कुछ लोग नहीं चाहते हैं कि वह और उनका बेटा इस गांव में रहें। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उन्हें जादू टोना करने वाली कहते हैं। जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं।
विज्ञापन


गत दिवस कुछ लोग उन्हें मारने के लिए दौड़े तो वह अपने कमरे में चली गईं। बेटा किसी काम के चलते घर से बाहर गया था। एसएचओ भोरंज छोटाराम चौधरी ने बताया कि 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। उसके बाद इन्हें जमानत पर रिहा किया गया है। अगर भविष्य में दोबारा बुजुर्ग महिला को तंग किया गया तो आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed