फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police busted gender Investigation racket in hamirpur hp

महिला पैसों के लिए करवाती थी भ्रूण जांच, पुलिस ने ऐसे किया गोरखधंधे का पर्दाफाश

Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 05 Feb 2018 09:24 AM IST
विज्ञापन
police busted gender Investigation racket in hamirpur hp

पुलिस ने म‌हिलाओं की भ्रूण जांच के नाम पर चल रहे फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ किया है। हिमाचल में अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों पर कड़ी निगरानी के सरकारी दावों के बीच भ्रूण लिंग जांच करवाने के गोरखधंधे का पर्दाफाश हुआ है। 

विज्ञापन


हमीरपुर के नादौन उपमंडल की महिला पर पैसे लेकर बिलासपुर के घुमारवीं स्थित एक निजी क्लीनिक में गर्भवती महिलाओं की जांच कराने का आरोप लगा है। 

गुप्त सूचना पर हमीरपुर पुलिस ने घुमारवीं के निजी क्लीनिक में भ्रूण लिंग जांच करने के आरोप में डॉक्टर के साथ उक्त महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी महिला 25 वर्षों से यह रैकेट चला रही थी।

विज्ञापन

पुलिस ने बुना स्टिंग ऑपरेशन का जाल

police busted gender Investigation racket in hamirpur hp

आरोपी महिला ने भ्रूण लिंग जांच करवाने के लिए गर्भवती महिला से 18 हजार रुपये फीस ली थी और गर्भपात करवाने के दस हजार रुपये और मांगे थे। रविवार को हमीरपुर में प्रेस कांफ्र्रेंस कर एसपी हमीरपुर रमन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर आरोपियों को पकड़ने की तैयारी 30 जनवरी को ही कर ली गई थी।

स्टिंग ऑपरेशन के लिए टीम बनाई गई थी। इसमें उपायुक्त और एसपी हमीरपुर सहित सीएमओ, महिला एवं बाल विकास अधिकारी और एक महिला एसआई शामिल थे। एसपी ने बताया कि सदर थाना में भ्रूण जांच करने की एक महिला की शिकायत पर आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

पुलिस को खबर मिली कि घुमारवीं में भ्रूण जांच के लिए महिलाओं को ले जाने का काम नादौन उपमंडल की एक महिला करती है। इसे पकड़ने और सबूत जुटाने को स्टिंग ऑपरेशन की जिम्मेदारी युवा महिला एसआई पूजा को दी गई।

एसआई पूजा ने ऐसे किया गोरखधंधे का पर्दाफाश

police busted gender Investigation racket in hamirpur hp

जिला प्रशासन ने उन्हें जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी उपलब्ध करवाए। प्रशासन की मदद करने को एक गर्भवती महिला भी तैयार हो गई। एसआई पूजा गर्भवती महिला की छोटी बहन बनकर आरोपी महिला के पास ले गई। 

एसआई पूजा जब उक्त महिला के पास गई तो उसने गर्भवती महिला को भ्रूण जांच के लिए शनिवार का समय दिया। शनिवार को गर्भवती महिला और एसआई क्लीनिक में पहुंचीं तो चिकित्सक ने महिला का भ्रूण जांचने का कार्य शुरू कर दिया। इतने में पुलिस टीम ने क्लीनिक में छापा मारकर आरोपी चिकित्सक को रंगे हाथ पकड़ लिया है। 

दो साल पहले भी आया था मामला
जिला मुख्यालय हमीरपुर के एक निजी क्लीनिक में दो साल पहले भी भ्रूण लिंग जांच का मामला पकड़ा गया था। एसडीएम स्तर के तीन अधिकारियों ने छापामारी करने के बाद अल्ट्रासाउंड क्लीनिक को सील कर दिया गया था।

विज्ञापन

भ्रूण जांच के आरोपी डॉक्टर को नोटिस देकर छोड़ा

police busted gender Investigation racket in hamirpur hp

घुमारवीं के एक निजी क्लीनिक में भ्रूण जांच मामले में गिरफ्तार डॉक्टर और एक महिला को पुलिस ने नोटिस देकर छोड़ दिया है। संबंधित एक्ट की धाराओं के तहत पुलिस ने आरोपियों को आगामी पूछताछ के लिए उपलब्ध रहने के आदेश दिए हैं।

उधर, रविवार को सीएमओ बिलासपुर सहित स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के आला अधिकारियों की टीम अल्ट्रासाउंड सेंटर में मौजूद रहे। जानने की कोशिश की जा रही है कि सेंटर के संचालक डॉक्टर क्या किसी भी तरह के अल्ट्रासाउंड के लिए अधिकृत भी हैं या नहीं।

पुलिस उक्त डॉक्टर की डिग्रियों की जांच भी कर रही है। बताया जा रहा है कि यह डॉक्टर बीएएमएस है। उसके पास अल्ट्रासाउंड करने को लेकर डिग्री थी या नहीं, पुलिस इस बात की तसदीक कर रही है।

घुमारवीं में पहले भी सील हुआ था एक सेंटर
घुमारवीं में कुछ समय पहले एक अल्ट्रासाउंड सेंटर को भ्रूण लिंग जांच के आरोप में भी सील किया गया था। लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई के बावजूद लिंग जांच का अवैध धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है।

शनिवार को सामने आए ताजा मामले के बाद प्रशासन और खासकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर फिर सवाल उठने लगे हैं। लिंग जांच के अपराध पर नकेल कसने के लिए सख्त नियम कायदे हैं। इसके बावजूद भी धंधे पर रोक नहीं लग पाने को लेकर आम लोग भी सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed