यहां शराब पीकर गणतंत्र मना रहा था एएसआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणतंत्र दिवस पर जहां एक ओर हिमाचल पुलिस के जवान परेड कर रहे थे वहीं, एक एएसआई ऐसा भी था जो नशे में टल्ली सरेबाजार धक्के खा रहा था। यह कभी इधर गिरता तो कभी उधर। वर्दी पहने ये जवान बाइक चलाते वक्त भी गिर गया।
शिकायत के बाद जांच की गई जिसमें आरोप सही पाए गए। अब इसे सस्पेंड कर दिया गया है। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। शराब पीकर ड्यूटी करने के आरोप में एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया है।
वह गणतंत्र दिवस के मौके पर वर्दी पहन कर नशे की हालत में घूम रहा था। उक्त पुलिस अधिकारी की पोल तब खुली जब वह चिंतपूर्णी बाजार में बाइक से गिर गया। उसकी हरकतें देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस के उच्चाधिकारी को दे दी।
ये है पूरा मामला
अधिकारी के निलंबन के बाद उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधिकारी नशे में धुत्त अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था कि वह मंदिर रोड पर मुख्य बाजार में गिर गया।
घटना के समय अधिकारी पुलिस की वर्दी में था जिसे स्थानीय लोगों ने उठाकर दुकान के अंदर लिटाया। जब मामले की जानकारी एसपी ऊना को मिली तो उन्होंने एसएचओ चिंतपूर्णी को उक्त पुलिसअधिकारी का मेडिकल करवाने के निर्देश दिए।
सिविल अस्पताल के चिकित्सक ने मेडिकल में शराब के सेवन की पुष्टि कर दी है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा ने बताया कि नशे में धुत्त होकर ड्यूटी करने के जुर्म में पुलिस अधिकारी को सस्पेंड कर लाइन हाजिर किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्तअधिकारी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।