फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrested murderer in brotiwala case

बहन पर रखते थे बुरी नजर, दोनों को काट डाला

Fri, 18 Jul 2014 06:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरमौर Updated Fri, 18 Jul 2014 06:26 PM IST
विज्ञापन
police arrested murderer in brotiwala case

ऊना निवासी कारोबारी की कनपटी पर चाकू घोंपने के बाद गला रेत कर मौत के घाट उतारने वाले ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। आरोपी की पहचान पुलिस ने संजय कुमार पुत्र जगदीश निवासी कानपुर यूपी के रूप में की है।

विज्ञापन


उसे मोबाइल लोकेशन के आधार पर दिल्ली से दबोचा है। शातिर ने उसी रात हरियाणा के मढ़ावाला में भी एक नेपाली को मौत के घाट उतारा है।  6 जुलाई की रात को बरोटीवाला में ऊना के कारोबारी रामजीदास की हत्या हो गई थी व उसका गला रेत कर तथा सिर को चाकुओं से गोद दिया गया था। वहीं उसी रात को मढ़ांवाला में एक नेपाली की हत्या भी हुई थी जो कि हरियाणा का मामला था।
विज्ञापन

बहन से रिश्ता बनाने की कही थी बात

police arrested murderer in brotiwala case

हत्या आरोपी संजय कुमार ने पुलिस पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कुबूला है। उसका कहना है कि रामजीदास और नेपाली को वह पहले से जानता था। दोनों की उसकी बहन के प्रति नीयत खराब थी।

पहले उसने मढावाला में रहने वाले नेपाली का कत्ल किया। बाद में उसने रामजी दास के साथ शराब पी। शराब के नशे में धुत होकर उसने मेरी बहन से रिश्ता बनाने की बात कही, जो उसे नागवारा गुजरी और मौत के घाट उतार दिया।

शराब पिलाकर किया बेहोश फिर कत्ल

police arrested murderer in brotiwala case
पुलिस का दावा है कि पहले आरोपी ने रामजी दास को शराब के नशे में बेहोश कर डाला। उसके बाद कारोबारी की निर्मम हत्या की गई। घटनास्थल पर शराब की बोतल तथा दो गिलास मिले थे जिसके आधार पर पुलिस को शक था कि जिस व्यक्ति ने उसके साथ में बैठ कर शराब पी उसी ने इसकी हत्या की होगी।

पुलिस ने घटनास्थल पर मृतक का मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन को आधार बनाकर उन मोबाइल नंबरों को ढूंढा जिनसे कत्ल वाली रात बात हुई हो। पुलिस को एक नंबर ऐसा मिला जिस पर काफी बात हुई थी। कत्ल वाली रात जब दोनों की लोकेशन ट्रेस की गई तो एक निकली।

एसएचओ बरोटीवाला क्षमा दत्त के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। लोकेशन के आधार पर शातिर को कानपुर में दबोचना चाहा लेकिन वह भाग निकला। अंत में पहले दिल्ली जाकर छिप गया था। पुलिस की टीम ने 16 जुलाई को दिल्ली में दस्तक दी तथा मोबाइल लोकेशन के आधार पर उक्त आरोपी को पकड़ कर बरोटीवाला लाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed