गजब! तो इसलिए चाहिए थी अमेरिकन गलफ्रैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला के मैक्लोडगंज में दीवारों पर लव मेट गर्लफ्रैंड के पोस्टर लगाने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। इससे पूछताछ भी शुरू हो गई है। अभी तक तिब्बती युवक की लव मेट गर्लफेंड पाने का मकसद भी साफ हो गया है।
युवक यूरोपियन या अमेरिकन युवती को दोस्त बनाकर इन दोनों देशों में से एक की राष्ट्रीयता चाहता था। इतना ही नहीं धनवान अमेरिकन या यूरोपियन युवती या महिला से दोस्ती कर धन ऐंठ कर अमीर बनने का सपना भी देख रहा था।
पोस्टर लगाने के लिए युवक रात को काम शुरू करता था। जहां पर अमेरिकन या यूरोपियन युवती, महिलाओं का आनाजाना लगा रहा था। मामला पुलिस के ध्यान में आने से पहले साइबर कैफे से पोस्टर छपाने का भी पदार्फाश हो चुका था। इसके बाद पुलिस को तफ्तीश करना काफी आसान रहा था।
ये है मामला
अगस्त माह से मैक्लोडगंज में दीवारों पर लव मेट गर्लफ्रेंड पाने के लिए पोस्टर लगाए जा रहे थे। पोस्टर में लिखा था मैं मैकलोडगंज में रहने वाला तिब्बती युवक हूं और लव मेकिंग के लिए गर्लफ्रेंड चाहता हूं।
इच्छुक लड़की या महिला जल्द फलां ईमेल आईडी पर संपर्क करें, लेकिन लड़की चाहिए केवल अमेरिकी या यूरोपियन।
कोर्ट ने आरोपी को किया जुर्माना
डीएसपी देशराज चंदरोटिया ने कहा कि पोस्टर लगाने के आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को 2500 रुपये जुर्माना किया है। आगे से ऐसा न करने के भी कोर्ट ने सख्त आदेश दिए गए हैं।