फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Police Arrest Gyan Godri jatha at Uttrakhand Border.

उत्तराखंड सीमा पर ज्ञान गोदड़ी जत्थे के सदस्यों ने दीं गिरफ्तारियां

Mon, 15 May 2017 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Mon, 15 May 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
Police Arrest Gyan Godri jatha at Uttrakhand Border.

हिमाचल और पांवटा की सीमा से सटे कुल्हाल के समीप फिर से ज्ञान गोदड़ी जत्था रोक लिया गया। हर की पौड़ी जा रहे जत्थे के सदस्यों को पुलिस गिरफ्तार कर हरबर्टपुर ले गई। आल इंडिया सिख कांफ्रेंस (बब्बर) दिल्ली का जत्था रविवार को पांवटा से उत्तराखंड सीमा पर पहुंचा था। शांति भंग होने की आशंका का हवाला देकर उत्तराखंड पुलिस ने सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जत्थे की अगुवाई आल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह बब्बर कर रहे थे। सुबह 9 बजे दिल्ली से गुरुशरण सिंह बब्बर के नेतृत्व में जत्था पांवटा क्षेत्र से उत्तराखंड की तरफ रवाना हुआ। इसकी सूचना उत्तराखंड पुलिस को पहले ही दी गई थी। देहरादून से एसपी देहात श्वेता चौबे, एसडीएम विकासनगर जितेंद्र कुमार, डीएसपी विकासनगर पंकज गैरोला समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर थे।
विज्ञापन


करीब आधा घंटा यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने सभी सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि विगत माह भी बैसाखी पर्व पर जत्था पांवटा पहुंचा था। उधर, एसपी देहात देहरादून श्वेता चौबे ने बताया कि रविवार सुबह पांवटा की तरफ से ज्ञान गोदड़ी जत्था पहुंचा। कुल्हाल में शांति व्यवस्था बनाने के लिए जत्थे को रोका गया। जत्थे के सदस्यों ने खुद गिरफ्तारियां दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा पर जत्थे को रोका जाना गलत : गुरुशरण 
आल इंडिया सिख कांफ्रेंस के अध्यक्ष गुरुशरण सिंह बब्बर ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के इरादे ठीक नहीं हैं। उन्हें धार्मिक स्थल हरिद्वार नहीं जाने दिया जा रहा। आज के दिन पूरे देश-विदेश में 9 बजे गुरुवाणी का पवित्र पाठ किया जा रहा है। इसमें ज्ञान गोदड़ी गुरुद्वारा स्थल को वापस लेने की कसम ली गई। इस बारे में 8 मई को उत्तराखंड के सीएम को पत्र भेजा था। 


क्या है गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी विवाद 
बताया जाता है कि उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी में लंढौरा हाउस (भवन) विद्यमान था। वर्ष 1974 के कुंभ से पूर्व घाट की विस्तारीकरण योजना में इस भवन समेत आसपास की इमारतें गिरा दी गईं। इस स्थल पर संजय पुल का निर्माण हुआ। पुल के नीचे स्काउट एंड गाइड कार्यालय चल रहा है। इसे सिख समाज ज्ञान गोदड़ी का स्थल बताते हैं। कहा जाता है कि कभी इस स्थल पर श्री गुरु नानक देव जी आए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed