फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrest accused in lady murder case at sarkaghat.

एकतरफा प्यार में युवती की मां को कुचलने वाला गिरफ्तार

Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी) Updated Sat, 21 May 2016 08:45 AM IST
विज्ञापन
police arrest accused in lady murder case at sarkaghat.
आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में एक तरफा प्यार की बात कबूल की है।

एक तरफा प्यार में लड़की नहीं मिलने पर मां को बाइक से कुचल कर मौत के घाट उतारने वाले सिरफिरे आशिक को पुलिस ने मोबाइल लोकेशन पर ट्रेस कर सरकाघाट क्षेत्र के दुर्गापुर जंगल से पकड़ लिया। आरोपी शांता कुमार को पुलिस शनिवार को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में एक तरफा प्यार की बात कबूल की है। वीरवार को हिमाचल के मंडी के सरकाघाट क्षेत्र की एक पंचायत में वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया था। पुलिस के अनुसार आरोपी शांता कुमार वीरवार को वारदात को अंजाम देने के बाद लगातार अपने छिपने की जगह बदल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस टीम वीरवार से ही उसकी मोबाइल लोकेशन को ट्रेस कर धरपकड़ में लगी हुई थी। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दुर्गापुर जंगल में दबिश दी। पुलिस टीम को जंगल में एकांत में बनी गौशाला में आरोपी के छुपे होने का शक हुआ। जिस पर पुलिस ने शक के आधार पर गौशाला की तलाशी ली। आरोपी गौशाला में ही छिपा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। बाद में पुलिस हिरासत में आरोपी शांता कुमार ने कड़ी पूछताछ के बाद जुर्म को स्वीकार करते हुए एक तरफा प्रेम की बात कबूली है। डीएसपी मदन लाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोपी ने एक तरफा प्यार होने की बात कबूल ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed