{"_id":"53df637c312fbfb6a542960c50ec0016","slug":"police-arrest-a-texi-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या के लिए उकसाने पर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आत्महत्या के लिए उकसाने पर चालक गिरफ्तार
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 29 Apr 2014 08:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में टैक्सी चालक राजेंद्र उर्फ राजू को गिरफ्तार कर लिया है। इस पर आरोप है कि इसकी वजह से टैक्सी चालक बलबीर ने आत्महत्या कर ली। इनके बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन
बलबीर ने करीब ढाई हजार रुपये आरोपी राजेंद्र को उधार दिए थे। उधार का पैसा न मिलने पर उसने गुस्से में उस व्यक्ति के साथ मारपीट कर ली और उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुंचाया। इस पर बलबीर के खिलाफ राजेंद्र ने एफआईआर दर्ज कर दी।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि इस घटना के बाद वह तनाव में रहने लगा और शनिवार को इसका शव जुन्गा के समीप खाई में मिला। उनका आरोप है कि जिस व्यक्ति से उसे पैसे लेने थे, पुलिस केस दर्ज होने के बाद वह उसे लगातार तंग कर रहा था।
विज्ञापन
शिकायत के आध्ाार पर दर्ज किया है केस
लिहाजा, शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कायम कर दिया है। पुलिस का कहना है बलबीर कुमार पेशे से टैक्सी ड्राइवर था और वह मैहली में किराये के भवन में रहता था।
इसने कुछ समय पहले एक दूसरे टैक्सी चालक राजेंद्र सिंह राज को ढाई हजार रुपये उधार दिए। लेकिन राज समय पर पैसे नहीं लौटा पाया। एसपी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।