{"_id":"ec293aafc784577997f056e9fbbcfe67","slug":"police-arrest-a-person-with-settelite-phone-at-manali-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनाली में सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनाली में सेटेलाइट फोन के साथ पकड़ा गया विदेशी नागरिक
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 12 Sep 2015 07:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतिबंधित सेटेलाइट फोन का प्रयोग करने पर पुलिस ने ईरान के एक नागरिक को मनाली से गिरफ्तार किया है। आरोपी मनाली के एक होटल में ठहरा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। खबर की पुष्टि डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी सेटेलाइट फोन क्यों साथ लाया है। इसके पीछे उसका उद्देश्य क्या है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ईरान का नागरिक मुहम्मद मनाली के एक होटल में ठहरा था।
विज्ञापन
इसी दौरान सेटेलाइट फोन पुलिस के रिडार पर आया, जब पुलिस नियमित जांच के दौरान होटलों का निरीक्षण कर रही थी। पुलिस ने ईरान के नागरिक के कमरे की छानबीन की। यहां से उक्त व्यक्ति के पास सेटेलाइट फोन बरामद किया गया। आतंकी हमलों और गतिविधियों में प्रयोग होने के कारण भारत में इस फोन पर पूर्ण प्रतिबंध है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी से सेटेलाइट फोन बरामद किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि फोन किस उद्देश्य से लाया गया है।