फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   police arrest 4 accused in old couple murder case at theog.

चरस लेने आए 5 युवकों ने की बुजुर्ग दंपति की हत्या

Thu, 28 Jan 2016 09:09 AM IST
Updated Thu, 28 Jan 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
police arrest 4 accused in old couple murder case at theog.

शिमला के साथ लगते ठियोग में हुए बुजुर्ग दंपति हत्याकांड के चार आरोपी पकड़े गए हैं। पुलिस के अनुसार मत्याना पंचायत के गांव राव जुब्बड़ में बुजुर्ग दंपति की हत्या के मामले में चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। आरोपियों की 18 से 21 साल के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि आरोपी चरस लेने के लिए उस गांव में पहुंचे थे, किसी बात को लेकर उनकी बुजुर्ग दंपति के साथ बहस हो गई और तैश में आकर इनमें से एक आरोपी ने तेज धार हथियार से अभिराम पर हमला कर दिया जब बीच बचाव के लिए उनकी पत्नी अबलू भी आई।
विज्ञापन


इस पर आरोपी ने उन्हें भी मार डाला उसके बाद आरोपी घर में ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी संख्या में पांच बताए जा रहे हैं, इन में से एक आरोपी की तलाश अभी पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी शिमला आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं और वारदात के समय भी मौके पर गए थे। कत्ल हुए दंपति में अभिराम 71 और उनकी धर्मपत्नी अबलू 70 शामिल हैं। सोमवार दोपहर बाद सूचना मिली की राव जुब्बड़ गांव में घर के बाहर खून के धब्बे हैं। मौके पर गई पुलिस ने घर के दरवाजे को तोड़कर देखा तो अंदर दोनों बुजुर्गों के शव पड़े थे।

बहसबाजी के बाद घोंट दिया साथी का गला

police arrest 4 accused in old couple murder case at theog.

वहीं, नेरवा की रूसलाह पंचायत में एक नेपाली का कत्ल हुआ है। कत्ल हुए नेपाली की पहचान जय बहादुर 29 के तौर पर हुई है। वह यहां एक बागवान के बगीचे में काम करता था। कत्ल का आरोप इसी के साथ काम करने वाले हरि बहादुर पर लगा है। बताया जा रहा है कि वह इस बगीचे में चार दिन पहले ही आए थे।

किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया जिस पर हरि बहादुर ने जय बहादुर की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसका शव बगीचे में छिपा दिया और फरार हो गया। एसपी शिमला डी डब्ल्यू नेगी ने कहा कि इस संदर्भ में थाना नेरवा में कत्ल का मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed